फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SDM of azamgarh misbehave with senior citizen in front od DM

आजमगढ़ DM के सामने एसडीएम ने वृद्ध फरियादी का दांत तोड़ा

Wed, 02 Aug 2017 12:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 02 Aug 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
SDM of azamgarh misbehave with senior citizen in front od DM
न्याय की आस लेकर तहसील दिवस में पहुंचा था वृद्ध - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के निजामाबाद में 92 वर्षीय प्रेम सागर पाठक को न्याय के आस में अधिकारियों के सामने जाना महंगा पड़ गया। इंसाफ की गुहार लगाते हुए मंगलवार को आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील में आए 92 साल के वृद्ध के साथ प्रशासनिक अमले ने अभद्रता की हद पार कर दी।
विज्ञापन


तहीसल दिवस के अवसर पर मौजूद एसडीएम निजामाबाद अनिल कुमार सिंह ने डीएम चंद्रभूषण सिंह की मौजूदगी में बुजुर्ग को थप्पड़ मार दिया। इससे बुजुर्ग का दांत टूट गया और खून बहने लगा।  इतना ही नहीं,  थप्पड़ मारने के बाद सिपाहियों ने लाठी से ढकेल कर कमरे से बाहर कर दिया।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर मेडिकल मुआयना कराया गया है। घटना के बाद तहसील परिसर में थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया।

 उधर, एसडीएम अनिल कुमार सिंह का कहना है कि उन्होंने प्रेम सागर को थप्पड़ नहीं मारा। वह डीएम से तैश में बात कर रहे थे। इसलिए उन्हें कमरे से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम सागर पाठक (92) सरायमीर थाना क्षेत्र के फरीदूनपुर गांव के निवासी हैं। 2014 में कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर सरकारी खर्चे से जबरन आरसीसी रोड बनवा दिया। उन्होंने डीएम, एसपी, एसडीएम और थानाध्यक्ष से गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बताया कि रोड बनने से बारिश का पानी उनके घर में घुस रहा है। तहसील दिवस और थाना दिवस में कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी आश्वासन ही मिलते रहे। 


मंगलवार को निजामाबाद के तहसील दिवस में डीएम मौजूद थे। प्रेम सागर ने डीएम के सामने अपनी बात रखी। लगातार भाग-दौड़ से आजिज आ चुके पाठक ने न्याय न मिलने पर धरना देने या आत्मदाह करने की चेतावनी दे दी। वृद्ध की चेतावनी से डीएम का पारा चढ़ गया। इसे देख एसडीएम निजामाबाद ने प्रेम सागर को थप्पड़ जड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed