फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SDM caught the truck carrying scrap from Kashi Vishwanath Dham

काशी विश्वनाथ धाम से स्क्रैप ले जा रहे ट्रक को एसडीएम ने पकड़ा

Tue, 14 Sep 2021 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
SDM caught the truck carrying scrap from Kashi Vishwanath Dham
श्री काशी विश्वनाथ धाम से अवैध रूप से स्क्रै प निकालने का मामला सामने आया है। एसडीएम ने स्क्रैप ले जा रहे ट्रक को पकड़ा तो मामले का खुलासा हुआ। आशंका जताई जा रही है कि इसमें मंदिर व्यवस्था से जुड़े कई लोगों की संलिप्तता हो सकती है। काशी विश्वनाथ धाम से मामला जुड़ा होने के कारण अधिकारी देर रात तक मामले को दबाने में लगे रहे। देर रात तक कॉरिडोर क्षेत्र में इसको लेकर पंचायत चलती रही।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम एसडीएम विनोद सिंह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इसी दौरान उनके सामने से स्क्रैप लदा हुआ ट्रक निकल रहा था। एसडीएम ने जब इसकी पूछताछ की तो उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने ट्रक को बाहर निकलने से रोक दिया। ट्रक वाले से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो मामला संदिग्ध लगा। सूत्रों का कहना है कि ट्रक चालक ने बताया कि वह इसके पहले भी कई बार इस तरह से स्क्रै प ले जा चुका है। एसडीएम ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वैसे यह मंदिर का स्क्रै प नहीं है। काशी विश्वनाथ धाम में चल रहे काम की पूरी जिम्मेदारी अब पीडब्ल्यूडी और कार्यदायी संस्था की है। ऐसे में यह स्क्रैप कार्यदायी संस्था का ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed