फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Scuffle in lawyers and litigants on demand to start court work in Mau

मऊ: कोर्ट चलाने की मांग पर वकीलों और वादकारियों में हाथापाई

Sat, 12 Sep 2020 12:43 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 12 Sep 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Scuffle in lawyers and litigants on demand to start court work in Mau
वादकारी और अधिवक्ताओं की हाथापाई में घायल अधिवक्ता के साथ कोतवाली पहुंचकर कोतवाल को शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की मांग करते अधिवक्ता । - फोटो : अमर उजाला।

मऊ के घोसी तहसील मुख्यालय पर शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट में उस समय हंगामे की स्थिति हो गई, जब कोर्ट में मौजूद वादकारियों और अधिक्ताओं के बीच विवाद के बाद हाथापाई हो गई। इस दौरान एसडीएम आशुतोष राय कोर्ट से उठकर चले गए। एसडीएम कोर्ट में विवाद की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं इस मामले में एक अधिवक्ता ने वादकारी के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दिया।   

विज्ञापन

 एसडीएम पर प्रार्थना पत्र फाड़ने का आरोप

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर एसडीएम कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को प्रस्ताव देकर कोर्ट न चलाने को कहा। इस पर कोर्ट में मौजूद वादकारियों ने विरोध किया। जिस पर अधिवक्ताओं और वादकारियों के बीच कहासुनी हो गई। तहसील बार एसोसिएशन घोसी के महामंत्री जयहिंद सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिवक्ता गोपाल वर्मा एसडीएम के कार्यकाल में प्रार्थना पत्र लेकर गए थे। आरोप लगाया कि निस्तारण की जगह उसको एसडीएम ने फाड़कर फेंक दिया।

विज्ञापन



इस पर बार की तरफ से एक प्रस्ताव कर एसडीएम को दिया गया, कि हम आपके इस कृत्य के चलते न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। फिर भी शुक्रवार को एसडीएम ने कोर्ट शुरू किया। जब अधिवक्ताओं ने एसडीएम कोर्ट पहुंचकर एसडीएम से इस संबंध में बात करनी चाही। तभी एक वादकारी मनोज यादव ने एसडीएम से कहा कि आज मेरा मुकदमा है, सुन लीजिए। इस पर एसडीएम ने कहा कि अधिवक्ता लोग कार्य से विरत हैं। इस बात को लेकर वादकारी और अधिवक्ता में नोकझोंक होने लगी। बात बढ़ने पर वादकारी और अधिवक्ताओं के बीच हाथापाई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



वादकारी मनोज यादव निवासी अतरसांवा को बचाते हुए कोर्ट से बाहर लाया गया। वादकारी मनोज यादव ने बताया कि मैं चाहता था कि अधिवक्तागण हड़ताल की जगह मुकदमा की सुनवाई करें, मेरे विरोध करने पर अधिवक्ताओं ने उनके साथ हाथापाई किया। इस संबंध में एसडीएम आशुतोष राय ने बताया कि कोर्ट में बैठने के बाद बार की तरफ से प्रस्ताव आने पर मैं कोर्ट में मुकदमों की जगह लोगों की समस्याओं को सुनने लगा। इस पर किसी वादकारी से अधिवक्ताओं का विवाद हो गया। एसडीएम ने बताया कि मैंने कोई प्रार्थना पत्र नहीं फाड़ा है। इस घटना के बाद बार की तरफ से प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें एसडीएम के स्थानांतरण तक उनके कोर्ट का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। दूसरी तरफ घटना के बाबत अधिवक्ता हृदय वर्मा ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें वादकारी को आरोपित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed