{"_id":"65fc950307b5866abe005a46","slug":"scuffle-and-fight-with-lawmen-over-caste-certificate-varanasi-news-c-313-1-svns1022-112416-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जाति प्रमाण पत्र को लेकर कानूनगो से हाथापाई और मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जाति प्रमाण पत्र को लेकर कानूनगो से हाथापाई और मारपीट
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के जखनिया तहसील में बृहस्पतिवार को जाति प्रमाण-पत्र जारी करने को लेकर युवक और कानूनगो आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच हाथापाई होने के साथ ही मारपीट होने लगी। इसके कारण जखनिया तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के बेलहरा निवासी रवि प्रताप मौर्या का कहना है कि गांव के ही खरवार जाति का जाति प्रमाण पत्र साक्ष्य के आधार पर खारिज करने को लेकर वह कानूनगो महेंद्रनाथ अमर से मिलकर गुहार लगाए। दूसरी तरफ कानूनगो की ओर से भुड़कुड़ा कोतवाली में तहरीर दी गई है। तहरीर के अनुसार रवि प्रताप मौर्या जाति प्रमाण पत्र खारिज करने को लेकर दबाव बनाने लगे। उनकी ओर से जांच करके कार्यवाही करने की बात कही गई। इस पर आरोपी युवक की ओर से 50 हजार रुपये रिश्वत देने का ऑफर दिया गया। जब वह प्रलोभन में नहीं फंसे तो जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनके साथ उसने मारपीट की। इस संबंध में भुड़कुड़ा कोतवाली की कोतवाल तारावती ने कहा कि युवक को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिली है। जांच करके केस दर्ज किया जाएगा।
मामला अभी हमारे संज्ञान में नहीं है। पता किया जाएगा, जो दोषी होगा, उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।
-ध्रुवेश कुमार सिंह तहसीलदार जखनिया
विज्ञापन
मामला अभी हमारे संज्ञान में नहीं है। पता किया जाएगा, जो दोषी होगा, उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।
-ध्रुवेश कुमार सिंह तहसीलदार जखनिया