फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Script worship of Nadi Pyaasi Thi was held at DAV PG College

Varanasi News: डीएवी पीजी कॉलेज में नदी प्यासी थी का हुआ पटकथा पूजन

Wed, 24 Dec 2025 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Script worship of Nadi Pyaasi Thi was held at DAV PG College
डीएवी पीजी कॉलेज में मंगलवार को प्रख्यात रचनाकार धर्मवीर भारती द्वारा लिखित नदी प्यासी थी एकांकी का पटकथा पूजन हुआ। आईक्यूएसी के अंतर्गत ड्रामा क्लब की ओर से इसका आयोजन हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल, उप प्राचार्य और क्लब की समन्वयक प्रो. संगीता जैन, अभिनेता आलोक कुमार, डॉ. रमेंद्र सिंह और निर्देशक डॉ. विजय यादव ने नाटक के पूजन का विधान किया। इसका पोस्टर भी जारी किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रो. मिश्रीलाल ने कहा कि नाटक प्रारंभ से ही व्यापक प्रभावशाली माध्यम रहा है। ऐसे में रंगमंच के क्षेत्र से जुड़ी युवा पीढ़ी यश की प्राप्ति के साथ साथ संवेदनशील भी बने। उन्होंने यह भी कहा कि समाज को सही दिशा दिखाने में साहित्य और रंगमंच समान रूप से सहभागी बने। अभिनेता आलोक कुमार ने कहा कि अभिनय सिर्फ एक रोजगार का साधन नहीं है, बल्कि यह चरित्र को पढ़ने का विषय भी है। स्वागत डॉ. विजय यादव और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. संगीता जैन ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed