फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Scouts and Guides to take out Shiva procession and perform Ganga Aarti at Jamboree

Varanasi News: जम्बूरी में स्काउट्स और गाइड्स निकालेंगे शिव बारात, करेंगे गंगा आरती

Mon, 24 Nov 2025 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Scouts and Guides to take out Shiva procession and perform Ganga Aarti at Jamboree
जम्बूरी में स्काउट्स और गाइड्स निकालेंगे काशी महाशिवरात्रि की शिव बारात, करेंगे गंगा आरती,! स् - फोटो : samvad
19वां राष्ट्रीय जम्बूरी भारत स्काउट्स और गाइड्स कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को लखनऊ में हुआ। तहजीब के शहर लखनऊ में काशी की धार्मिक आस्था के प्रतीक के रूप में विश्व-प्रसिद्ध महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकलने वाली शिव बरात की झांकी और गंगा आरती विश्व भर से आए स्काउट्स, गाइड्स और प्रतिनिधि मेहमान देख सकेंगे। आयोजन में वाराणसी मंडल के हैंडीक्राफ्ट, एक जिला एक उत्पाद तथा पूर्वांचल के पारंपरिक खान-पान और पहनावे को वैश्विक मंच मिलेगा। वाराणसी मंडल के सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त (स्काउट) जय प्रकाश दक्ष ने बताया कि जम्बूरी के राष्ट्रीय कार्यक्रम में काशी की विश्व विख्यात गंगा आरती भी होगी। पूर्वांचल की पारंपरिक हस्तकलाओं की विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें बनारसी साड़ी, चंदौली की जरी, जरदोजी, गाजीपुर की जूट वॉल हैंगिंग, जौनपुर की ऊनी कालीन देखने को मिलेगी। जम्बूरी के दौरान पूर्वांचल के लोकप्रिय व्यंजन जैसे पूड़ी-कचौड़ी, जलेबी, बनारसी पान, चाट और पारंपरिक मिठाइयों की भी प्रदर्शनी होगी। जम्बूरी में वाराणसी से 288, चंदौली से 79, जौनपुर से 246 और गाजीपुर से 181 स्काउट व गाइड शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed