{"_id":"613731e38ebc3ea75b225699","slug":"scorpions-of-shyam-babu-pasi-of-mukhtar-ansari-gang-seized-azamgarh-police-took-action-in-gangster-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार अंसारी गिरोह के श्याम बाबू पासी की स्कॉर्पियों जब्त, गैंगेस्टर मामले में आजमगढ़ पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार अंसारी गिरोह के श्याम बाबू पासी की स्कॉर्पियों जब्त, गैंगेस्टर मामले में आजमगढ़ पुलिस ने की कार्रवाई
Tue, 07 Sep 2021 03:03 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: हरि User
Updated Tue, 07 Sep 2021 03:03 PM IST
सार
आजमगढ़ के तरवां थाना में दर्ज मुख्तार अंसारी गिरोह के खिलाफ गैंगेस्टर के मुकदमे में श्यामबाबू पासी भी शामिल है। वर्तमान में वह जेल की सलाखों के पीछे है। श्यामबाबू की पत्नी के नाम की स्कॉपियो जब्त की गई है।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
माफिया मुख्तार अंसारी व उसके गिरोह के खिलाफ जनपद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मुख्तार अंसारी के खास अनुज कन्नौजिया के यहां कुर्की की कार्रवाई के बाद अब श्याम बाबू पासी की स्कॉर्पियो आजमगढ़ पुलिस ने जब्त की है।
विज्ञापन
आजमगढ़ के तरवां थाना में दर्ज मुख्तार अंसारी गिरोह के खिलाफ गैंगेस्टर के मुकदमे में श्यामबाबू पासी भी शामिल है। वर्तमान में वह जेल की सलाखों के पीछे है। विवेचक प्रशांत श्रीवास्तव को विवेचना के दौरान श्यामबाबू पासी द्वारा जरामय की अवैध कमाई से पत्नी सावित्री के नाम खरीदी गई स्कार्पियों की जानकारी हुई। इसके बाद गैंगेस्टर एक्ट के तहत श्यामबाबू पासी की इस संपत्ति को भी उसके गांव मेंहनगर थाना क्षेत्र के वीरपुर से जब्त करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुख्तार गिरोह के खिलाफ जनपद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। आगे भी मुख्तार व उसके साथी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई होती रहेगी। जल्द ही मुख्तार अंसारी के कुछ और समर्थकों पर भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन