फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Scooter riding woman dies after being hit by a tractor in varanasi her husband and childs remain safe

वाराणसीः ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत, पति और दो बच्चों की बची जान

Fri, 21 May 2021 12:31 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 21 May 2021 12:31 AM IST
सार

वाराणसी में गुरुवार की देर रात एक सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं स्कूटी सवार पति और दो बच्चे दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। 

विज्ञापन
Scooter riding woman dies after being hit by a tractor in varanasi her husband and childs remain safe
हादसे के बाद चालक फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में गुरुवार की देर रात एक सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं स्कूटी सवार पति और दो बच्चे दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। कज्जाकपुरा स्थित आईडीएच कालोनी के गेट के पास ईंट लदी ट्रैक्टर के चपेट में आने से चेतगंज निवासी सुशील जायसवाल की पत्नी स्वीटी (32) की मौत हो गई।  
विज्ञापन


स्वीटी कोनिया नई बस्ती इलाके में रहने वाली अपनी बहन गुड़िया के मैरिज एनिवर्सरी से होकर पति और बच्चों के साथ घर लौट रही थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे महिला के परिजन ट्रैक्टर ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग लेकर धरने पर बैठ गए। रात 11:40 बजे तक इंस्पेक्टर आदमपुर सिद्धार्थ मिश्रा परिजनों को समझा-बुझाकर लाश को कब्जे में लेने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन


चेतगंज निवासी कारोबारी सुशील जायसवाल  की पत्नी स्वीटी पति और दो बच्चों के साथ कोनिया नई बस्ती इलाके में रहने वाली अपनी बहन के घर उसके मैरिज एनिवर्सरी में आई हुई थी। रात 11:00 बजे के करीब सभी स्कूटी से वापस घर लौट रहे थें। इस दौरान कज्जाकपुरा से कोनिया की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में सुशील और दोनों बच्चे छिटक कर सड़क किनारे गिर गए। जबकि स्वीटी ट्रैक्टर के चक्के के नीचे आ गई। कुछ दूर तक स्वीटी को चक्के के नीचे घसीटने के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग निकला। दुर्घटना में मौके पर ही स्वीटी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पत्नी के शव को देख पति सुशील जायसवाल बेसुध हो गए। खबर लिखे जाने तक  मृतका के परिजन आरोपी ट्रैक्टर चालक के गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed