फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SCO Delegation enjoy beauty of Kashi from sky in varanasi Balloon Festival ends

Varanasi: SCO प्रतिनिधियों ने आसमान से निहारी काशी की खूबसूरती, बैलून महोत्सव का समापन

Fri, 20 Jan 2023 09:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 20 Jan 2023 09:55 PM IST
सार

 बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान से सुबह आठ बजे 10 बैलून शंघाई सहयोग संगठन के 23 प्रतिनिधियों और पर्यटकों को लेकर उड़े। दो हजार फीट की ऊंचाई से भगवान भाष्कर की किरणों से सुनहरी आभा में लिपटे हुए शहर का कण-कण स्वर्ण सा अहसास करा रहा था।

विज्ञापन
SCO Delegation enjoy beauty of Kashi from sky in varanasi Balloon Festival ends
बैलून फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में बैलून महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। अंतिम दिन शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ)  के 23 प्रतिनिधियों और विदेशी मेहमानों ने आसमान से दिव्य और भव्य काशी का अद्भुत नजारा लिया।  शुक्रवार को बैलून महोत्सव का भव्य समापन हुआ। बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान से सुबह आठ बजे 10 बैलून शंघाई सहयोग संगठन के 23 प्रतिनिधियों और पर्यटकों को लेकर उड़े।

विज्ञापन


बीएचयू से उड़ते हुए यात्रियों ने घाट, गंगा, बाबा विश्वनाथ का मंदिर और शहर की खूबसूरती को निहारा। दो हजार फीट की ऊंचाई से भगवान भाष्कर की किरणों से सुनहरी आभा में लिपटे हुए शहर का कण-कण स्वर्ण सा अहसास करा रहा था।

विज्ञापन

काशी के पर्यटन को मिला नया आयाम

नोडल अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव ने बताया कि चार दिन के इस बैलून महोत्सव के जरिये काशी के पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। सौ से अधिक पर्यटकों ने बैलून के जरिये आसमान की सैर की है। यूके, यूएस और कनाडा से आए प्रशिक्षित पायलट ने बैलून उड़ाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed