फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Scientists working to find out the exact cause of black fungus

ब्लैक फंगस के सही कारणों का पता लगाने में जुटे वैज्ञानिक

Sun, 15 Aug 2021 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Scientists working to find out the exact cause of black fungus
कोरोना काल में जिस तरह से ब्लैक फंगस के मरीज मिले हैं, उसे लेकर लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। पहले से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों में ब्लैक फंगस के मामले अधिक मिले हैं। अब आईएमएस बीएचयू की एक टीम वैज्ञानिक तरीके से इसके सही कारणों का पता लगाने में जुटी है। शोध का पहला चरण पूरा हो चुका है, अब दूसरे चरण में मरीजों पर शोध किया जाएगा। कोरोना की दूसरी लहर में ब्लैक फंगस के मरीज अधिक मिले। बीएचयू में ही 250 से अधिक मरीजों का इलाज हुआ। कइयों की हालत गंभीर होने की वजह से इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसमें मुंह, नाक के साथ ही आंखों में भी ब्लैक फंगस के लक्षण मिले। आईएमएस बीएचयू में ब्लैक फंगस पर शोध कर रहे जीरियाट्रिक मेडिसिन विभाग के प्रो. एसएस च्रक्रवर्ती के मुताबिक शोध में ईएनटी डिपार्टमेंट के डॉ. सुशील कुमार अग्रवाल सहित अन्य लोग भी है। प्रो. चक्रवर्ती ने बताया कि हाल ही में अध्ययन पूरा होने के बाद इसका प्रकाशन अमेरिका के जर्नल्स में भी हुआ है। बताया कि दो तरीके से ब्लैक फंगस पर शोध किया जा रहा है। पहले शोध में पाया गया है कि कोरोना संक्रमण ही ब्लैक फंगस की मुख्य वजह है। कोरोना की वजह से रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इस वजह से ब्लैक फंगस का खतरा अधिक है। दूसरे शोध में यह देखा गया है कि कोरोना संक्रमित मरीज का शुगर नियंत्रित न होना, स्ट्रायड, रेमडेसिविर के प्रयोग की वजह से भी ब्लैक फंगस के चपेट में आए।
विज्ञापन

पहली लहर में भी मिले थे मरीज
प्रो. एसएस चक्रवर्ती ने बताया कि अध्ययन में यह भी तथ्य सामने आया है कि पहली लहर में भी ब्लैक फंगस के मरीज मिले थे। अक्तूबर-नवंबर में भी देश में कुछ जगहों पर ब्लैक फंगस के मरीज मिले। इससे यह देखने को मिला कोरोना से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो गई और ब्लैक फंगस के मामले मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed