फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Scientists should come forward to reduce the challenges of agriculture

Varanasi News: कृषि की चुनौतियों को कम करने के लिए आगे आएं वैज्ञानिक

Fri, 23 Aug 2024 06:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Scientists should come forward to reduce the challenges of agriculture
वाराणसी। बीएचयू में अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से आठवें राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में वैज्ञानिकों, शोध छात्रों को सतत कृषि और आजीविका सुरक्षा के बारे में बताया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कृषि में वर्तमान में जो भी चुनौतियां हैं, उसे दूर करने के लिए वैज्ञानिकों को आगे आना होगा।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि देश में कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए राज्य और केंद्र दोनों सरकारों द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है। निश्चित तौर पर इसका लाभ किसानों के साथ ही वैज्ञानिकों को भी होगा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के डीडीजी डॉ. आरसी अग्रवाल ने कृषि विकास और इस क्षेत्र में किए जाने वाले शोध के बारे में बताया। कृषि छात्रसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी रामविलास पासवान और मुख्य नीति सलाहकार डॉ. सहदेव ने कृषि चुनौतियों के निस्तारण के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। राष्ट्रीय आयोजन सचिव डॉ. आशीष खंडेलवाल ने सम्मेलन के बारे में बताया। सम्मेलन की स्मारिका एवं सार-संक्षेप पुस्तक का विमोचन करने के साथ ही कृषि से जुड़े विषयों पर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। स्वागत कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. एसवीएस राजू, धन्यवाद प्रो. अमिताव रक्षित ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed