{"_id":"69b5c513c374eef08f0a8dd4","slug":"scientists-from-nasa-and-russia-will-visit-bhu-and-discuss-the-power-and-scientificity-of-yagya-havan-and-dhnavi-mantras-varanasi-news-c-20-vns1021-1321397-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बीएचयू आएंगे नासा-रूस के वैज्ञानिक, यज्ञ-हवन और ध्नवि-मंत्रों की शक्ति और वैज्ञानिकता पर करेंगे बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बीएचयू आएंगे नासा-रूस के वैज्ञानिक, यज्ञ-हवन और ध्नवि-मंत्रों की शक्ति और वैज्ञानिकता पर करेंगे बात
विज्ञापन
बीएचयू में 16 से 18 मार्च तक वैदिक विज्ञान के विविध स्वरूप पर अंतरराष्ट्रीय संगाेष्ठी होगी। यहां यज्ञ-हवन का विज्ञान, धवनि और मंत्रों की शक्ति से निकली ऊर्जा, वैदिक गणित जैसे मुद्दों पर बात करने के लिए नासा, रूस और यूक्रेन जैसे देशों के वैज्ञानिक आएंगे। यहां पर पांच विषय यज्ञ विज्ञान, आयुर्विज्ञान, शब्दतत्त्व विज्ञान, गणित व भुवनकोश विज्ञान, पर्यावरण व जीवनदर्शन विज्ञान और विधि एवं प्रबंध विज्ञान पर संवाद करने के लिए नासा के वैज्ञानिक रह चुके डॉ. ओम प्रकाश पांडेय आएंगे। अमेरिका के प्रो. आलोक चतुर्वेदी, यूके की डॉ. एच लुसी गेस्ट और यूक्रेन से चेंको हन्ना सहित कई विश्वविद्यालयों से 200 वैज्ञानिक और विद्वान वैदिक विज्ञान केंद्र में आएंगे। बीएचयू के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में प्रेस वार्ता के दौरान ये जानकारी वैदिक विज्ञान केंद्र के समन्वयक प्रो. विनय कुमार पांडेय, संयोजक डॉ. विवेक कुमार पाठक और सह-संयोजक डॉ. धीरज कुमार मिश्रा ने दी।
युवाओं को मिलेगा प्राचीन विज्ञान से परिचय
प्रो. विनय पांडेय ने कहा कि आधुनिक शिक्षा से लैस युवाओं को प्राचीन विज्ञान से भी परिचय कराना है। पर्यावरणीय शुद्धि, मानसिक स्वास्थ्य और ऊर्जा संतुलन पर भी काम होगा। आयुर्विज्ञान सत्र में वेद मूलक पारंपरिक इलाज के नियम, प्राकृतिक उपचार प्रणाली, स्वास्थ्य संरक्षण और रोग निवारण में वैदिक ज्ञान की उपयोगिता को तय किया जाएगा। गणित और भुवनकोश विज्ञान सत्र में वैदिक गणित की विशिष्ट पद्धतियां, खगोलीय गणनाएं और प्राचीन भारतीय ज्योतिर्विज्ञान की वैज्ञानिकता को प्रस्तुत किया जाएगा। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी मुख्य अतिथि और अध्यक्ष संकाय प्रमुख प्रो. राजाराम शुक्ल करेंगे।