{"_id":"5b2fb9124f1c1b254d8b8291","slug":"school-teacher-rape-his-class-tenth-girl-student-and-video-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की घिनौनी करतूत, 10वीं की परीक्षा पास कराने का झांसा देकर करता रहा रेप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक की घिनौनी करतूत, 10वीं की परीक्षा पास कराने का झांसा देकर करता रहा रेप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बलिया जिले के एक गांव में एक शिक्षक ने अपनी घिनौनी करतूत से अपने पेशे को कलंकित करने का काम किया है। 10वीं की छात्रा को परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर रेप किया और वीडियो बनाया। फिर इस वीडियो के आधार पर छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा।
शुक्रवार को वह वीडियो शिक्षक की मोबाइल से लीक हो गया जो वायरल होने लगा। इस अश्लील वीडियो के सामने आने के बाद ही उस शैतान शिक्षक का कारनामा उजागर हुआ। पुलिस तत बात पहुंची तो कार्रवाई हुई।
छात्रा के पिता की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने शिक्षक पर पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। वहीं छात्रा को मेडिकल मुआयना के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
तहरीर में पीड़ित पिता ने बताया कि कक्षा 10 की छात्रा उसकी पुत्री पढ़ने में कमजोर थी। जिसे शिक्षक ने परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन देकर 10 जनवरी 2018 को अपने घर में दुराचार किया।
इसके बाद किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। शिक्षक की धमकी के कारण पुत्री ने किसी को कुछ नहीं बताया। जिसका फायदा उठाते हुए शिक्षक दुष्कर्म करता रहा।

अश्लील वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप
परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब शनिवार को दोनों का अश्लील वीडियो वायरल होने की बात सामने आई। परिजनों के साथ लोग शिक्षक के यहां पूछताछ करने पहुंचे तो मामला तूल पकड़ लिया। सूचना मिलते ही रेवती एसओ मौके पर पहुंच गए और शिक्षक के पिता को हिरासत में लेकर थाने आए।
जिसके बाद मामला शांत हुआ। आरोपी शिक्षक पक्ष के लोग शनिवार की रात थाने से लेकर पीड़िता के घर पहुंच समझौते के लिए हर संभव प्रयास किया। रविवार को सीओ बैरिया उमेश कुमार यादव ने नाबालिग पीड़िता व उसके माता-पिता का बयान दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
वहीं नाबालिग छात्रा को मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने छात्रा के पिता के तहरीर पर आरोपी शिक्षक संजय वर्मा उर्फ आनंद के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया।
बैरिया सीओ उमेश कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसके भाई व पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आरोपी भी शीघ्र ही पुलिस के गिरफ्त में होगा।