फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   School student beaten by three youth

स्कूल बस में घुसकर छात्र को पीटा, विरोध करने पर चालक व खलासी को दी धमकी

Fri, 02 Feb 2018 12:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 02 Feb 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
School student beaten by three youth
demo pic
वाराणसी में गुरुवार शाम सरेआम दबंगई देखी गई। शहर के कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत अशोक बिहार कॉलोनी में होलापुर स्थित संत अतुलानंद रेजीडेंसियल एकेडमी की बस रोक कर बाइक सवार तीन लोगों ने कक्षा सात के छात्र की पिटाई की। विरोध करने पर चालक और खलासी को धमकी दी गई।
विज्ञापन


चीखपुकार सुन मौके पर लोग एकजुट हुए तो हमलावर भाग निकले। बताया जाता है कि आठ माह पूर्व भी हमलावरों ने इसी स्थान पर स्कूल बस को रोक कर चालक और बच्चों की पिटाई की थी। मारपीट की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पहड़िया क्षेत्र स्थित अशोक बिहार कॉलोनी में गुरुवार की शाम संत अतुलानंद रेजीडेंसियल एकेडमी की बस बच्चों को छोड़ने गई थी। इसी दौरान बाइक सवार पहड़िया निवासी पुनीत यादव ने बस रुकवाई। बस के रुकने के साथ ही पुनीत और उसके दोनों साथी कक्षा सात के एक छात्र को नीचे उतारकर पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रगुल हुआ तो लोगों को मौके की ओर आता देख तीनों भाग निकले। कक्षा सात के जिस छात्र की पिटाई की गई है उसके अभिभावकों ने मेडिकल मुआयना कराने से मना कर दिया।


मामले को लेकर स्कूल की प्रिंसिपल दिव्या शर्मा कैंट थाने पहुंची। स्कूल प्रबंधन की तहरीर के आधार पर पुनीत और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट, धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed