फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   School repoen after seven month in corona era student will follow corona guideline sensitization use mask in varanasi

वाराणसी: सात महीने बाद खुले स्कूल, बिना मास्क के छात्रों का प्रवेश नहीं

Mon, 19 Oct 2020 11:05 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 19 Oct 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
School repoen after seven month in corona era student will follow corona guideline sensitization use mask in varanasi
कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा में बैठी छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में वाराणसी में बंद चल रहे स्कूल आज सात महीने फिर से खुल गए। कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों की कक्षाएं दो पाली में चलेंगी। स्कूलों में औसतन 50 प्रतिशत अभिभावकों की सहमति ही आई है, ऐसे में छात्रों की ऑनलाइन क्लास भी चलती रहेंगी।

विज्ञापन

कोरोना काल के बाद खुले स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है। छात्रों को दो गज की दूरी के साथ ही एक ही बेंच पर एक छात्र को बैठाया जा रहा है। स्कूल में प्रवेश करने से पहले छात्रों को सैनिटाइजेशन की व्यवस्था कराई गई है। साथ ही हर छात्र को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन



स्कूल प्रबंधक भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करा रहा है। कक्षाओं में पढ़ाई शुरू हो गई है। अध्यापक करीब सात महीने बाद अपने छात्रों से रूबरू हो रहे हैं। लेकिन फिलहाल स्कूलों में आने वाले छात्रों की संख्या कम है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि धीरे-धीरे छात्रों की संख्या बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

School repoen after seven month in corona era student will follow corona guideline sensitization use mask in varanasi
सोशल डिस्टेंसिंग के साछ बेंच पर बैठे छात्र। - फोटो : अमर उजाला

मार्च से लॉकडाउन के बाद से ही बंद चल रहे स्कूलों को 19 अक्तूबर से खोलने का आदेश जारी किया गया। स्कूलों कोरोना से बचाव को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई, जिससे छात्रों को किसी तरह की कोई असुविधा न हो। उधर, किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों पर स्वास्थ्य विभाग भी निगरानी कर रहा है।

जिले में सीबीएसई, यूपी बोर्ड, आईसीएसई को मिलाकर 500 से अधिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। शासन के निर्देशानुसार अभिभावकों की सहमति के बाद ही छात्र-छात्राएं स्कूल आ रहे हैं।

तीन घंटे की होगी क्लास
स्कूलों के खुलने पर तीन घंटे की क्लास चलेगी। पहली पाली में  9-10 के लिए 8.50 से 11.50 और दूसरी पाली में 11-12 विद्यार्थियों के लिए 12.20 से 3.20 तक का समय रहेगा। पहली पाली के बाद आधे घंटे के गैप में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।

स्कूलों को 19 अक्तूबर से शासन की गाइडलाइन के अनुसार चलाया जाएगा। पहले की तरह ऑनलाइन क्लास भी चलती रहेंगी। ऑफलाइन क्लास के लिए स्कूल आने वाले बच्चों को कोरोना से बचाव के बारे में जागरूक करेंगे। इसके लिए जगह-जगह पोस्टर लगाने के साथ ही हैंडवाश की भी व्यवस्था की जाएगी। अभिभावकों की लिखित सहमति के बाद ही छात्र-छात्राओं को कक्षाओं के लिए बुलाया जाएगा। -विजय प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed