फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   School principal arrested in burning van case

भदोहीः बर्निंग वैन हादसे में स्कूल की प्रिंसिपल गिरफ्तार 

Sun, 20 Jan 2019 10:23 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही Published by: shashikant misra Updated Sun, 20 Jan 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
School principal arrested in burning van case
उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के लखनों गांव में 12 जनवरी को हुए स्कूल वैन हादसे में पुलिस ने शनिवार सुबह आरोपी एससी कान्वेंट स्कूल की प्रधानाध्यापिका कंचन को गोपीगंज के मिर्जापुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


घटना के बाद वह अपने रिश्तेदारी में छिपकर रह रही थी। वह मायके जाने की फिराक में थी, लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। इस मामले में एक सप्ताह में पुलिस ने यह तीसरी गिरफ्तारी की है। जबकि वाहन मालिक अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन


शनिवार को ज्ञानपुर कोतवाली में एएसपी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि लखनो गांव में 12 जनवरी को अमान्य एससी कान्वेंट स्कूल के वाहन में सिलिंडर से आग लगने से 19 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन अधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने प्रबंधक सुशील कुमार दूबे, प्रधानाध्यापिका कंचन दूबे, चालक मनोज कुमार और वाहन मालिक अशोक कुमार के खिलाफ जालसाजी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

एसपी राजेश एस के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र की निगरानी में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कहा गया था। घटना के अगले दिन 13 जनवरी को ही पुलिस ने वाहन चालक मनोज कुमार यादव, 16 जनवरी को स्कूल प्रबंधक सुशील कुमार दूबे को गिरफ्तार कर लिया था।

रिश्तेदारी में छिपी थी प्रधानाध्यापिका

शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापिका कंचन दूबे को भी मिर्जापुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी प्रधानाध्यापिका ने बताया कि वह घटना के बाद डर गई थी और रिश्तेदारी में छिपकर रहती थी।

उसने बताया कि उसके पति अवैध तरीके से स्कूल चला रहे थे। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि जिस सिलिंडर में आग लगने से बच्चे झुलसे थे, वह आरोपी प्रधानाध्यापिका के नाम है।

स्कूल वैन हादसे मामले में झुलसे बच्चों के अभिभावकों की बात मानी जाती तो घटना नहीं होती। 12 जनवरी को शिवरामपुर और भगवास गांव में जब वाहन बच्चों को लेने के लिए गया तो गैस रिसाव से अभिभावक परेशान हुए। प्रधानाध्यापिका से बात कर उसे सही कराने के लिए कहा, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed