{"_id":"62377c828888cb1fb911f9d9","slug":"school-of-ram-will-start-the-program-from-the-first-foundation-day-on-march-24-varanasi-news-vns6440605131","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल ऑफ राम 24 मार्च को पहले स्थापना दिवस से शुरू करेगा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल ऑफ राम 24 मार्च को पहले स्थापना दिवस से शुरू करेगा कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान राम के आदर्शों व रामायण के संस्कारों को अभिनव तरीकों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू हुए विश्व के पहले वर्चुअल विद्यालय स्कूल ऑफ राम द्वारा आने वाले दिनों में रामायण में प्रबंधन की शिक्षा दी जाएगी। स्कूल ऑफ राम के संस्थापक व बीएचयू के पूर्व छात्र प्रिंस तिवाड़ी ने बताया कि स्कूल ऑफ राम 24 मार्च को अपना पहला स्थापना दिवस मनाएगा। इसको खास बनाने के लिए स्कूल ऑफ राम रामायण में प्रबंधन नामक एक माह के प्रमाणपत्रीय कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रहा है। कोई व्यक्ति किसी भी आयुवर्ग के महिला पुरुष इस पाठ्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। इस पाठ्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए प्रतिभागियों को किसी शुल्क के बजाय रामायण, रामकथा या भगवान राम से संबंधित कोई भी एक पुस्तक स्कूल ऑफ राम को भेंट करनी होगी।
ग्रंथालय के लिए तैयार की गई वेबसाइट
प्रिंस ने बताया कि रामायण ग्रंथालय मुख्यत: काशी में रहेगा। लेकिन इसका केंद्र जयपुर में भी होगा। ग्रंथालय के लिए वेबसाइट तैयार की गई है, जिस पर ग्रंथालय में मौजूद एवं अपेक्षित सभी पुस्तकों का संपूर्ण ब्योरा रहेगा।
शोधकर्ताओं को मिलेगी मदद
स्कूल ऑफ राम के इस ग्रंथालय में जो पुस्तकें रखी जाएंगी, उनका पूरा ब्यौरा ग्रंथालय की वेबसाइट पर होगा। इससे रामायण में रुचि रखने वाले लोगों व शोधकर्ताओं को उनमें से यदि कोई पुस्तक उपयोगी लगती है तो ग्रंथालय से संपर्क कर उस पुस्तक के संदर्भ में सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।