फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   school girl found dead at railway track in chandauli

चंदौली: स्कूल जा रही छात्रा की ट्रेन से कट कर मौत, पिता ने कही ये बात

Thu, 30 Aug 2018 08:48 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Updated Thu, 30 Aug 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
school girl found dead at railway track in chandauli
- फोटो : demo
यूपी के चंदौली जिले में  गुरुवार की सुबह दस बजे रेल लाइन पार कर रही एक किशोरी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। परिवार वालों के अनुसार इन दिनों वह मानसिक रूप से परेशान थी।  धीना थानाक्षेत्र के पिपरी कुटिया गांव निवासी अजीत राजभर की पुत्री संजना उर्फ पूजा (15) नौवीं कक्षा की छात्रा थी।
विज्ञापन


पिता अजीत ने बताया कि घर में दो दिन पहले एक मोबाइल फोन गुम हो जाने पर घर में लोगों ने उसे डांट दिया था। वह मानसिक रूप से परेशान थी। गुरुवार की सुबह संजना स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी और न जाने कैसे ट्रेन की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


उसके पास मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने शिनाख्त की और हमें सूचना दी। सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय का कहना है कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घर में माता नंदनी, पिता अजीत, भाई अभिषेक का रो रो कर हाल बेहाल हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed