{"_id":"5a4e54434f1c1bce6d8b7da0","slug":"school-close-up-to-twelve-class-till-seven-january-due-to-winter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः शीतलहर बरकरार, 12वीं तक के स्कूल सात जनवरी तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः शीतलहर बरकरार, 12वीं तक के स्कूल सात जनवरी तक बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए गर्म कपडे पहने बच्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड और शीत लहर को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है। कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल सात जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने गुरुवार को सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के सभी स्कूल अब सात जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है।
बता दें कि कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालय चार जनवरी तक बंद थे जिसे बढ़ाकर अब सात जनवरी कर दिया गया है। बीएसए बीबी चौधरी ने भी देर शाम कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों को सात जनवरी तक बंद रखने का निर्देश सभी स्कूलों को जारी कर दिया।
बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय का कहना है कि शीतलहर से फिलहाल निजात मिलती नहीं दिख रही है। कारण कि पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्द हवाओं का सिलसिला बना हुआ है।

पूर्वांचल में ठंड से 15 की मौत
सर्दी से बचने के लिए जलाया गया अलाव
पहाड़ों पर बर्फबारी से शुरू हुआ शीतलहर का कहर गुरुवार को भी जारी रहा। बीते 24 घंटों में ठंड लगने से पूर्वांचल में 15 लोगों की मौत हो गई। सोनभद्र में न्यूनतम तापमान 5.06 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कोहरे की वजह से सड़क, रेल और विमान सेवाएं प्रभावित हुईं।
स्कूलों में सात जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। आने वाले तीन चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। पूर्वांचल के अधिकतर जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा हालांकि दोपहर बाद धूप निकली जरूर पर गलन से कोई राहत नहीं मिली।
ठंड से चंदौली में चार, बलिया में तीन, वाराणसी व गाजीपुर में दो-दो, मऊ, जौनपुर, मिर्जापुर और भदोही में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोहरे की वजह ट्रेनें 18 घंटे तक देरी से चल रही हैं । मुगलसराय में हावड़ा राजधानी सात घंटे देरी से चली तो महाबोधि 17 घंटे विलंब से रवाना हुई।