{"_id":"5a5620474f1c1b273c8b5e04","slug":"school-close-up-to-thirteen-january-due-to-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः ठंड के चलते कक्षा आठ तक के स्कूल 13 तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः ठंड के चलते कक्षा आठ तक के स्कूल 13 तक बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 10 Jan 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
ठंड का कहर जारी
जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा आठ तक के स्कूलों की छु्ट्टी 13 जनवरी तक बढ़ा दी है। चौदह जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश है। अब मकर संक्रांति के बाद ही स्कूल खुलेंगे।
दिन धूप निकलने के बावजूद गलन बरकरार है। जिसके चलते छुट्टियों को बढ़ाया गया है। बीएसए ने बताया है कि यह आदेश परिषदीय विद्यालयों, यूपी बोर्ड के स्कूल, सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों पर लागू होगा।
इस अवधि में शिक्षक स्कूल में आकर जरूरी कार्य पूरा करेंगे। 2018 में अभी एक बार भी स्कूल नहीं खुल पाए हैं। 27 दिसंबर से लगातार ठंड की वजह से छुट्टी चल रही है।