फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   school bus cundocter dies after being hit High tension wire breaks and falls on road in varanasi

Varanasi: हाईटेंशन तार टूट कर सड़क पर गिरा, चपेट में आने से स्कूल बस के परिचालक की मौत

Tue, 25 Oct 2022 11:33 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 25 Oct 2022 11:33 AM IST
सार

वाराणसी के महेशपुर में मंगलवार सुबह टूट कर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक एक निजी स्कूल में बस परिचालक था।

विज्ञापन
school bus cundocter dies after being hit High tension wire breaks and falls on road in varanasi
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के महेशपुर में मंगलवार सुबह टूट कर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक एक निजी स्कूल में बस परिचालक था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग छह बजे महेशपुर लक्ष्मी धर्म कांटा के सामने शिवदासपुर ब्लॉक की तरफ जाने वाले तिराहे के पास अचानक हाईटेंशन तार टूट कर सड़क पर गिर गया।

विज्ञापन


इस दौरान सुबह की सैर पर निकले नंदलाल पाण्डेय (59) पुत्र मार्कण्डेय पाण्डेय तार की चपेट में आ गया। झुलसने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर स्थान लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना पाकर मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने बिजली आपूर्ति बंद कराई और परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी। मूल रूप से  विशेस्वरगंज निवासी नंदलाल पाण्डेय लक्ष्मी धर्म कांटा के पास सरस्वती नगर कॉलोनी में रहता था। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed