{"_id":"5bd01761bdec2269685b013f","slug":"school-allotment-to-teacher-on-bsa-office-clerk-house-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः बीएसए कार्यालय के बाबू के घर पर शिक्षकों को कर दिया स्कूलों का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः बीएसए कार्यालय के बाबू के घर पर शिक्षकों को कर दिया स्कूलों का आवंटन
अजीत कुमार सिंह, अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
यूपी के सोनभद्र में शिक्षकों को स्कूल आवंटन में बड़े पैमाने पर धांधली का मामला सामने आया है। आरोप है कि डायट और बीएसए कार्यालय में स्कूलों का आवंटन किया जाना चाहिए लेकिन नियमों को दरकिनार कर बीएसए कार्यालय के एक बाबू के आवास पर 993 शिक्षकों के स्कूल आवंटन की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया।
सोनभद्र के सदर विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरे मामले की शिकायत की। शासन ने कमिश्नर मुरली मनोहर लाल को जांच सौंपी। कमिश्नर ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है।
विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर कहा कि सोनभद्र में चार सितंबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में काउंसलिंग के तहत जिले में रिक्त कुल 1049 अभ्यर्थियों की सूची आई। काउंसलिंग में 1003 अभ्यर्थी आए और इसमें से 993 सफल हुए।
विज्ञापन
इन शिक्षकों को प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाने के लिए नियुक्ति पत्र देने एवं स्कूलों के आवंटन में मनमानी की गई। सूची बनाने का काम डायट और बीएसए कार्यालय में न कराकर कथित तौर पर बीएसए कार्यालय के एक बाबू के घर किया गया।

उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग
विधायक ने मुख्यमंत्री से नियुक्ति पत्र देने एवं स्कूल आवंटन की प्रक्रिया की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। शिकायत का संज्ञान लेते हुए शासन के अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने मामले की जांच कमिश्नर मुरली मनोहर लाल को सौंपी।
कमिश्नर ने जेडीसी, संयुक्त शिक्षा निदेशक और मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक की तीन सदस्यीय टीम बनाकर इन्हें पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। सूत्रों की मानें तो इस मामले में बीएसए सोनभद्र ने संबंधित बाबू को निलंबित कर दिया है। कमिश्नर का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।