फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Scholars celebrated the tribute of Acharya Kamlesh Dutt

Varanasi News: विद्वानों ने मनाई आचार्य कमलेश दत्त की श्रद्धांजलि

Wed, 06 Dec 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Scholars celebrated the tribute of Acharya Kamlesh Dutt
वाराणसी। इंदिर गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की ओर से विद्वानों ने आचार्य कमलेशदत्त त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके साहित्य, व्याकरण के क्षेत्र में किए गए योगदान को सराहा। कहा कि आचार्य कमलेश का ज्ञान केवल एक शास्त्र तक ही सीमित नहीं था। उनका भाषापरक ज्ञान भी अद्भुत था। कला केंद्र सभागार में काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने कहा कि भारतीय विद्या में आचार्य कमलेशदत्त की जितनी पकड़ थी, पाश्चात्य विद्या में भी उनकी उतनी ही पैठ थी। साहित्य, व्याकरण, दर्शन, सौंदर्यशास्त्र पर उनका समानाधिकार था। प्रो. कृष्णकांत शर्मा ने कहा कि विद्या के प्रति आचार्य जी की जितनी निष्ठा थी, सम्बन्धों के निर्वहन में भी वे उतने ही पटु थे। प्रो. जयशंकरलाल त्रिपाठी ने कहा कि आचार्य जी एक उत्कृष्ट समालोचक थे। इस दौरान क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अभिजीत दीक्षित, प्रो.रामचन्द्र पाण्डेय, प्रो. प्रद्योत कुमार मुखोपाध्याय, प्रो. युगल किशोर मिश्र, प्रो. जयशंकरलाल त्रिपाठी, प्रो. कृष्णकान्त शर्मा, प्रो. विजय शंकर शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed