{"_id":"62038245dfc8a47aa8027043","slug":"sbsp-chief-om-prakash-rajbhar-asked-if-train-300-passengers-sit-on-70-seats-in-the-train-so-why-cant-3-sit-on-bike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: ओमप्रकाश राजभर बोले- सरकार बनी तो बाइक पर तीन लोगों के बैठने पर नहीं होगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: ओमप्रकाश राजभर बोले- सरकार बनी तो बाइक पर तीन लोगों के बैठने पर नहीं होगा चालान
Wed, 09 Feb 2022 02:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार
एएनआई, वाराणसी
एएनआई, वाराणसी
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 09 Feb 2022 02:52 PM IST
सार
सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने कहा कि ट्रेन की 70 सीटों पर 300 यात्री के बैठने पर उसका चालान नहीं होता, तो बाइक पर तीन लोगों के बैठने पर चालान क्यों होता है। उन्होंने वादा किया कि उनकी सरकार बनी तो तीन लोग बाइक पर बैठ सकेंगे। चालान नहीं होगा।
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर
- फोटो : एएनआई
विस्तार
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले वोटरों को लुभाने के लिए राजनीतिक पार्टियां अपना-अपना घोषणा पत्र-संकल्प पत्र जारी कर रही हैं। वहीं, नेता अजीबोगरीब वादे करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। मंगलवार को वाराणसी में बातों-बातों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने जनता से अजीबोगरीब वादा किया।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राजभर ने अपने बयान में कहा कि ट्रेन की 70 सीटों पर 300 से ज्यादा यात्री सफर करते हैं और ट्रेन का चालान नहीं होता है। वैसे ही 9 सवारी बैठाने वाली जीप भी जब 22 लोगों को लेकर जाती है, उस पर भी चालान नहीं होता। अगर बाइक पर तीन लोग बैठते हैं तो चालान क्यों होता है? आमजन को क्यों परेशान किया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि अगर प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो बाइक पर तीन लोग सवारी कर सकेंगे। इसके लिए उनका चालान नहीं कटेगा। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हो सका तो जीप और ट्रेन का भी चालान काटा जाएगा।

Trending Videos
सुभासपा अध्यक्ष ने खुद को बताया परमाणु बम
सुभासपा अध्यक्ष ने आगे प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पर जितने आपराधिक मुकदमे थे, सभी खत्म कराए गए। सीएम योगी अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बाद तीसरे ओमप्रकाश को भूल गए हैं, जो परमाणु बम है। आने वाले 10 मार्च को भाजपा को सत्ता से बाहर कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।
गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव के लिए राजभर की पार्टी ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी से गठबंधन किया है। प्रदेश की 403 सीटों पर 7 चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच मतदान होना है, जिसकी मतगणना 10 मार्च को होगी।