फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan 2026 in varanasi Barricading on Dashashwamedh-Godowlia route only two days week

Sawan 2026: दशाश्वमेध-गोदौलिया मार्ग पर हफ्ते में केवल दो दिन बैरिकेडिंग, पुलिस प्रशासन ने लिया निर्णय

Tue, 14 Jul 2026 03:35 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 14 Jul 2026 03:35 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में सावन में होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रसाशन ने कमर कर लिया है। इसी क्रम में दशाश्वमेध-गोदौलिया मार्ग पर सप्ताह में केवल दो दिन, रविवार और सोमवार को ही बैरिकेडिंग करने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
Sawan 2026 in varanasi Barricading on Dashashwamedh-Godowlia route only two days week
दशाश्वमेध से विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर बैरिकेडिंग। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार सावन में दशाश्वमेध-गोदौलिया मार्ग पर सप्ताह में केवल दो दिन, रविवार और सोमवार को ही बैरिकेडिंग की जाएगी। साथ ही लक्सा-गोदौलिया मार्ग, जो वर्तमान में रोपवे निर्माण कार्य के कारण बाधित है, वहां एक ओर का रास्ता पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। व्यापारियों के साथ हुई बैठक में पुलिस प्रशासन ने इसका आश्वासन दिया।

विज्ञापन


गोदौलिया स्थित एक होटल में सोमवार को एसीपी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी की अध्यक्षता में पुलिस और व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें आगामी सावन महीने के दौरान आने वाले तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रीय नागरिकों की सुविधाओं तथा समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में प्रशासन और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया, ताकि सावन का पवित्र महीना बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके। 
विज्ञापन


बैठक में तय किया गया कि रोपवे निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त मार्ग को दुरुस्त कर कम से कम एक ओर का रास्ता आवागमन के लिए सुचारु रूप से खोला जाए और पूरे मार्ग पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सावन में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर चितरंजन पार्क के पास एक फायर ब्रिगेड और एक एंबुलेंस तैनात करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में व्यापार मंडल के संरक्षक श्रीनारायण खेमका, अशोक जायसवाल, अध्यक्ष सुरेश तुलस्यान, महामंत्री दीपक वासवानी समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए नेशनल हाईवे के सभी कट पॉइंट बंद
सावन में प्रयागराज से वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए मेशनल हाईवे-19 की एक लेन आरक्षित कर दी गई है। इसी लिहाज से सोमवार की दोपहर वाराणसी सीमा के गुड़िया बॉर्डर से कछवा रोड, मिर्जामुराद तक सर्विस रोड और हाईवे को जोड़ने वाले सभी कट पॉइंट बंद कर दिए गए। दो दिन पहले पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों ने कांवड़ियों के लिए आरक्षित लेन का निरीक्षण किया था। इसके बाद यह निर्णय लिया गया। हाईवे की उत्तर दिशा की आरक्षित लेन से सर्विस रोड को जोड़ने वाले सभी कट पॉइंट बंद किए जाएंगे। इससे सड़क हादसे नहीं होंगे। कांवड़ियों का सफर स्रक्षित रहेगा। हालांकि कट बंद किए जाने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि वैध कट बंद किए जाने से दिक्कत बढ़ेगी। पहले प्रशासन ने कहा था कि सावन से एक दिन पहले कट बंद किए जाएंगे लेकिन 13 जुलाई से ही बंद कर दिए गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed