{"_id":"66af3df3f1b7eb246a018fed","slug":"sawan-2024-women-of-bhumihar-community-celebrated-aaya-sawan-jhum-and-teej-festival-2024-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sawan 2024: आया सावन झूम व तीज महोत्सव में भूमिहार समाज की महिलाओं ने जमकर की मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2024: आया सावन झूम व तीज महोत्सव में भूमिहार समाज की महिलाओं ने जमकर की मस्ती
Sun, 04 Aug 2024 02:08 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:08 PM IST
सार
वाराणसी में सावन के बीच भूमिहार समाज की महिलाओं ने रविवार को आया सावन झूम के व तीज महोत्सव का आयोजन किया। उन्होंने इस मौके पर जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
भूमिहार समाज की महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में महिला भूमिहार समाज का आया सावन झूम व तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कैंट स्थित सूर्या होटल में किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना 'वक्रतुंड महाकाय, सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघनम कुरु मे देव, सर्वकार्येषु सर्वदा" गीत से किया गया। दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि सीमा राय भारतीय प्रशासनिक अधिकारी, डॉक्टर इंदु सिंह तथा विशिष्ट अतिथि डॉक्टर मंजू सिंह, डॉक्टर सरोज पांडे, प्रोफेसर ऊषा किरन राय, राज किरन राय द्वारा किया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि का स्वागत महिला भूमिहार समाज की संस्थापिका डॉ. राजलक्ष्मी राय एवं पूनम सिंह द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि का स्वागत डॉक्टर सीमा, पूनम सिंह किड्स बेली स्कूल, सुमन सिंह, अनिता राय, पूजा राय, सोनिया राय, किरन सिंह, प्राची राय ने किया।
विज्ञापन
महोत्सव में सभी उपस्थित महिलाएं हरे रंग के परिधान में शामिल हुईं। महिलाओं ने एक से एक बढ़कर लोक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। साथ ही सावन व तीज के गीतों की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। बिमला राय की कजरी 'अब की सावन मे हो सजनवा बोल़ घर कहिया अइवा न', इसके बाद सुमन राय व प्रतिमा सिंह की कजरी 'सावन मस्त महिना पिया नौकरिया छोड घर आव' के गीत पर उपस्थित सभी महिलाओं ने झूम कर डांस किया।
सावन और तीज के गीत पर उपस्थित सभी महिलाओं ने खूब आंनद उठाया। कार्यक्रम में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता को पुरस्कार दिया गया। वैली स्कूल के नन्हें- मुन्ने बच्चों ने योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम बताए। इस अवसर पर कई बच्चे पुरस्कृत किए गए।
सावन और तीज के गीत पर उपस्थित सभी महिलाओं ने खूब आंनद उठाया। कार्यक्रम में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता को पुरस्कार दिया गया। वैली स्कूल के नन्हें- मुन्ने बच्चों ने योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम बताए। इस अवसर पर कई बच्चे पुरस्कृत किए गए।