फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan 2024 45 lakh devotees performed Jalabhishek in kashi Vishwanath mandir in 24 days

काशी विश्वनाथ धाम: 24 दिन में 45 लाख शिवभक्तों ने किया बाबा का जलाभिषेक, पिछले साल आए थे 70 लाख श्रद्धालु

Thu, 15 Aug 2024 12:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 15 Aug 2024 12:29 PM IST
सार

सावन में श्री काशी विश्वनाथ धाम में 24 दिन में 45 लाख शिवभक्तों ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। पिछले साल इसी अवधि में लगभग 70 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के धाम में मत्था टेका था। 

विज्ञापन
Sawan 2024 45 lakh devotees performed Jalabhishek in kashi Vishwanath mandir in 24 days
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के महीने में बाबा विश्वनाथ का धाम शिवभक्तों से गुलजार है। 24 दिनों में 45 लाख से अधिक शिवभक्तों ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। सावन के सोमवार को भक्तों की संख्या तीन लाख से अधिक पहुंच गई। वहीं पिछले साल इसी अवधि में लगभग 70 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। 

विज्ञापन


मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि सावन के महीने में शिवभक्तों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। धाम में शिवभक्तों के लिए दर्शन के साथ ही जलपान का भी इंतजाम किया गया है। स्थानीय लोगों के लिए काशी द्वार बनाया गया है और पहचान पत्र के आधार पर धाम में प्रवेश दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
Trending Videos

काशीवासियों के लिए सुबह चार से पांच स्पर्श दर्शन और शाम को चार से पांच बजे तक झांकी दर्शन का इंतजाम किया गया है। 12 अगस्त तक 41 लाख शिवभक्तों ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया था। 13 अगस्त को दो लाख से अधिक और 14 अगस्त को सवा दो लाख से अधिक शिवभक्तों ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। सावन के चार सोमवार को मिलाकर भक्तों की संख्या 12 लाख 67 हजार 585 रही। 

श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी, हवा और बैठने के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। सावन के चार सोमवार को बाबा विश्वनाथ का अलग-अलग स्वरूप में शृंगार किया गया। पांचवें सोमवार को बाबा विश्वनाथ सपरिवार झूले पर विराजमान होकर दर्शन देंगे।

सावन के सोमवार पर आए भक्तों का आंकड़ा

  • पहला सोमवार-   321884
  • दूसरा सोमवार-   309716
  • तीसरा सोमवार-  306878
  • चौथा सोमवार-    329107
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed