फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan 2022: No vehicle zone on routes connecting kashi Vishwanath temple today must see route diversion before leaving

Sawan 2022: आज श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर को जोड़ने वाले मार्गों पर नो व्हीकल जोन, घर छोड़ने से पहले रूट डायवर्जन जरूर देखें

Mon, 18 Jul 2022 09:54 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 18 Jul 2022 09:54 AM IST
सार

सावन के पहले सोमवार को लेकर कमिश्नरेट पुलिस सतर्क है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए वाराणसी शहर में रूट डायवर्जन जारी किया गया है।

विज्ञापन
Sawan 2022: No vehicle zone on  routes connecting kashi Vishwanath temple today must see  route diversion before leaving
श्री काशी विश्वनाथ धाम के बाहर कांवड़िए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के पहले सोमवार पर शहर में कांवड़ियों के आगमन को देखते हुए डायवर्जन है। घर से निकलने से पहले रूट डायवर्जन जरूर देखें। बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम को जोड़ने वाले मार्गों को नो व्हीकल जोन किया गया है।

विज्ञापन

एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार मैदागिन-गौदोलिया-सोनारपुरा चौराहा, गुरुबाग-रामापुरा-बेनिया तिराहा, रवींद्रपुरी स्थित ब्राडवे होटल तिराहा-सोनारपुरा-गोदौलिया और भेलूपुर चौराहा से रामापुरा चौराहा तक नो व्हीकल जोन रहेगा। मंगलवार  सुबह 8 बजे तक इन रूटों पर किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। सिर्फ पैदल ही लोग आवाजाही कर सकेंगे।
विज्ञापन


बाइक और चारपहिया वाहनों के लिए डायवर्जन
प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर कछवा रोड, राजातालाब, मोहन सराय, रोहनिया, मड़ौली तिराहा, मडुवाडीह चौराहा से महमूरगंज फ्लाई ओवर से आकाशवाणी तिराहा, रथयात्रा गुरुबाग, लक्सा तक। इसके आगे सिर्फ पैदल जा सकेंगे। निर्धारित भाष्कर पोखरा मुड़ैला, एफसीआई गोदाम मडुवाडीह, लहरतारा स्थित कैंसर अस्पताल के पास स्थित रेलवे स्टेडियम, नटराज सिनेमा सिगरा का खाली ग्राउंड, काशी विश्वनाथ कोट्टई मन्दिर सिगरा मैदान, मजदा सिनेमा हाल की पार्किंग में वाहन खड़े होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भदोही-वाराणसी मार्ग पर कपसेठी, जंसा, लोहता, चांदपुर चौराहा, मडुवाडीह चौराहा से महमूरगंज फ्लाई ओवर से आकाशवाणी तिराहा, रथयात्रा, गुरुबाग, लक्सा और इसके आगे सिर्फ पैदल यात्रा की अनुमति होगी। जौनपुर से आने वाले श्रद्धालुओं को बाबतपुर, तरना, गिलट बाजार, भोजूबीर तिराहा, दैत्रावीर, वरूणा ब्रिज, अंधरापुल चौराहा, तेलियाबाग तिराहा, लहुराबीर चौराहा, कबीरचौरा, मैदागिन चौराहा तक और इसके आगे सिर्फ पैदल जा सकेेंगे। 

आजमगढ़ से आने वाले चोलापुर, लालपुर पुलिस चौकी, पांडेयपुर चौराहा, हुकुलगंज, ताड़ीखाना तिराहा, चौकाघाट चौराहा से तेलियाबाग, जगतगंज, लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन चौराहा तक आएंगे। इसके बाद पैदल यात्रा कर सकेंगे। गाजीपुर-आशापुर मार्ग आशापुर चौराहा, कज्जाकपुरा, भदऊचुंगी, मच्छोदरी कोतवाली, मैदागिन चौराहा तक  आएंगे। इसके बाद पैदल ही आगे जा सकेंगे। 

मार्कंडेय महादेव: सावन के पहले सोमवार पर सभी वाहनों को रोका गया

Sawan 2022: No vehicle zone on  routes connecting kashi Vishwanath temple today must see  route diversion before leaving
मार्कंडेय महादेव धाम - फोटो : अमर उजाला

मार्कंडेय महादेव धाम में सोमवार को जलाभिषेक को देखते हुए कैथी तिराहे पर धाम से तीन किलोमीटर दूर बैरिकेडिंग करते हुए रविवार शाम से ही सभी वाहनों को रोक दिया गया। श्रद्धालु पैदल ही मंदिर व गंगा घाट तक गए। शाम से ही कांवड़ियों का धाम में जुटान हो गया। श्रद्धालु गंगा-गोमती संगम में डुबकी लगाने के बाद मार्कंडेय महादेव धाम में जलाभिषेक करेंगे।

गंगा घाट पर पुलिस की तैनाती है। सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय ने बताया कि मार्कंडेय धाम परिसर में वाहन प्रतिबंधित रहेगा। जो वाहन एक दिन पहले पहुंच गए होंगे उन्हें मेला समाप्त होने के बाद ही निकलने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed