फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan 2022 Four areas of Varanasi became No Vehicle Zone devotees will gather on first Monday of Sawan

Sawan 2022: वाराणसी के चार इलाके बने नो व्हीकल जोन, सावन के पहले सोमवार को उमड़ेगी भक्तों की भीड़

Sun, 17 Jul 2022 10:16 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 17 Jul 2022 10:16 AM IST
सार

सावन के पहले सोमवार को लेकर कमिश्नरेट पुलिस सतर्क है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए वाराणसी शहर में रूट डायवर्जन जारी किया गया है।

विज्ञापन
Sawan 2022 Four areas of Varanasi became No Vehicle Zone devotees will gather on  first Monday of Sawan
एनएच-दो की एक लेन कांवड़ियों के लिए रिजर्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए वाराणसी शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। यातायात पुलिस ने इसके लिए रूट डायवर्जन जारी किया है। शहर में विभिन्न जिलों से आने वाली रोडवेज बसों और निजी बसों को डिपो में आने नहीं दिया जाएगा। सभी तरह की बसें केवल चांदपुर तक ही आएंगी।  

विज्ञापन


सावन माह में काशी विश्वनाथ धाम में बाबा को जल चढ़ाने प्रयागराज, चंदौली, भदोही सहित कई जिलों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। प्रयागराज व मिर्जापुर और सोनभद्र, चंदौली की तरफ से बनारस आने वाली रोडवेज और निजी बसों को मोहनसराय से गंगापुर होकर अकेलवा होते हुए चांदपुर तक ही आने दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसी तरह शहर से बाहर जाने वाले वाहन चांदपुर चौराहे से कपसेठी, भदोही, औराई और कछवारोड़ होकर जाएंगे। गाजीपुर-आजमगढ़ की ओर से आने वाली बसें मकबूल आलम रोड से संकुल भवन तक ही आएंगी। यह सभी डायवर्जन कांवरिया वाहनों के लिए भी लागू होगा। । 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज से बनारस आने वाले हल्के और सवारी वाहन अपनी दाहिने लेन पर चलते हुए कछवारोड़, राजातलाब, मोहनसराय, बाईपास से डाफी, अमरा अखरी से नीचे उतरकर शहर में चितईपुर चौराहा, भिखारीपुर, नरिया, बरेका गेट बनारस रेलवे स्टेशन तक आ जा सकेंगे। इसके अलावा शहर के चार इलाकों को नो व्हीकल जोन बनाया गया है।

प्रतिबंधित वाहन क्षेत्र
मैदागिन से गोदौलिया सोनारपुरा चौराहे तक, गुरुबाग से रामापुरा, बेनियाबाग तिराहे तक, ब्राडवे तिराहा से सोनारपुरा होकर गोदौलिया तक, भेलूपुर से रामापुरा चौराहे तक श्रावण माह तक शनिवार को रात आठ बजे से मंगलवार की सुबह आठ बजे तक नो पैदल छोड़ सभी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है।  बाबा का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ यात्रा लेकर आने वालों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए प्रयागराज से मिर्जामुराद, राजातालाब, रोहनिया होते हुए वाराणसी आने वाले एक लेन को कांवड़ियों के लिए रिजर्व कराया गया है। 

सीपी बोले- कांवड़ियों को न हो असुविधा, आम जनता भी न हो परेशान

Sawan 2022 Four areas of Varanasi became No Vehicle Zone devotees will gather on  first Monday of Sawan
तैयारियों का जायजा लेते पुलिस आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

सावन के पहले सोमवार को लेकर कमिश्नरेट पुलिस सतर्क है। शनिवार को पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों को परखा। कांवड़ यात्रियों के  रास्ते पर किए जाने वाले सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।

वरुणा जोन के सारनाथ के सारंगनाथ मंदिर, लेढ़ूपुर, पुराना पुल, सरैया चौकी, जैतपुरा आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों को किसी तरह की कोई असुविधा नहीं हो और आम जनता भी परेशान न हो। पुलिस आयुक्त ने पुलिस अधिकारियों और थानेदारों को बैठक में निर्देशित किया कि त्योहार को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतें। यह ध्यान रहे कि डीजे की ध्वनि मानक के अनुरूप हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed