फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan 2021 officer will punished If devotees face problems in Kashi Vishwanath temple varanasi Commissioner threat

सावन 2021: काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों को हुई परेशानी तो नपेंगे अधिकारी, मंडलायुक्त ने दी चेतावनी

Sun, 18 Jul 2021 12:39 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 18 Jul 2021 12:39 AM IST
सार

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने अधिकारियों को चेताया कि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी हुई तो नपना तय है। कहा कि सावन से पहले सभी गलियों की मरम्मत करके श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए तैयार करें।

विज्ञापन
Sawan 2021 officer will punished If  devotees face problems in Kashi Vishwanath temple varanasi Commissioner threat
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने सावन की तैयारियों का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखकर मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने शनिवार को बैठक की। कमिश्नर ने अधिकारियों को चेताया कि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी हुई तो नपना तय है। बेहतर होगा कि सभी तैयारियों को मुकम्मल कराएं। उन्होंने शिव मंदिर जाने वाले मार्गों, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को कहा।

विज्ञापन


कहा कि  सावन से पहले सभी गलियों की मरम्मत करके श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए तैयार करें। मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास के अलग-अलग व्यवस्था करने का निर्देश मुख्य कार्यपालक अधिकारी को दिया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए परिसर के मार्गों को सही करने का निर्देश पीएसपी प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी के जीएम को दिया। बैठक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मैदागिन से आने वाले श्रद्धालुओं को गेट नंबर 4 छत्ता द्वार होते हुए मंदिर में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद मंदिर परिसर के गेट ए से प्रवेश देकर गर्भगृह के पूर्वी प्रवेश द्वार पर जल चढ़ाने की व्यवस्था की जाएगी। ढुढ़ीराज गली, बांस फाटक से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर के गेट डी से प्रवेश देकर गर्भगृह के पश्चिमी द्वार पर जल चढ़ाने की व्यवस्था की जाएगी।

सरस्वती फाटक की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों को गर्भगृह के दक्षिणी द्वार पर और वीआईपी के अलावा सुगम दर्शन के टिकट धारकों को गेट सी से प्रवेश कराकर गर्भगृह के उत्तरी द्वार पर दर्शन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी सभी सोमवार को झांकी दर्शन की व्यवस्था रहेगी।

मंदिर के आसपास वाली गलियों को सही करने के निर्देश नगर निगम को दिया। प्रकाश व्यवस्था के लिए पर्याप्त लाइटिंग करने को भी कहा। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था अनिल कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed