फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan 2020 fourth monday: devotees returned to Rameshwar Mahadev temple outside after close and police in varanasi

सावन के चौथे सोमवार को रामेश्वर महादेव मंदिर पर पुलिस का पहरा, मंदिर के बाहर मत्था टेक वापस लौटे भक्त

Mon, 27 Jul 2020 04:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 27 Jul 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
Sawan 2020 fourth monday: devotees returned to Rameshwar Mahadev temple outside after close and police in varanasi
रामेश्वर महादेव मंदिर पर सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में पंचक्रोशी तीर्थ का तीसरा पड़ाव स्थल रामेश्वर तीर्थ धाम पर सावन के चौथे सोमवार को भी पुलिस का पहरा रहा। इसके चलते शिवभक्तों को न तो जलाभिषेक और न ही दर्शन का अवसर मिला।

विज्ञापन

मजबूत पुलिस के पहरे के बाद भी शिवभक्तों ने हर-हर महादेव व बम-बम महादेव के बैरियर से ही उद्घोष किया। मंदिर में घंटे बजने की आवाज न आने से सावन में गुलजार रहने वाले रामेश्वर तीर्थ धाम में सन्नाटा रहा।
विज्ञापन



मंदिर में सुबह शाम की आरती में ही घंटे की आवाज सुनकर स्थानीय भक्तजन संतोष कर रहे हैं। मंदिर के महंत राममूर्ति दास उर्फ मद्रासी बाबा व रामेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी अन्नू तिवारी के अनुसार जिला प्रशासन  द्वारा कोरोना संक्रमण काल में जारी नियमों का पालन करते हुए मंदिर बंद रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को मंदिर के सभी प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस की तैनाती कर दी गई थी। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट खंड शिक्षा अधिकारी डीपी सिंह प्रभारी चौकी रामेश्वर अंजनी मिश्रा, उप निरीक्षक अजय गौंड ने मंदिर पुजारी अन्नू तिवारी से जानकारी ली। एलआईयू विभाग की टीम ने भी जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed