फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Savarenge up the road from the temple, will travel

मंदिर से सड़क तक संवारेंगे, बढ़ेगा पर्यटन

Sat, 26 Mar 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Sat, 26 Mar 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Savarenge up the road from the temple, will travel
किया निरीक्षण
धर्मार्थ कार्य, पर्यटन, सूचना विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने कहा कि धार्मिक पर्यटन बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार मंदिरों से लेकर सड़कें तक संवारने का तानाबाना बुन रही है। शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में सहगल ने कहा कि बुद्धिस्ट सर्किट में यात्रियों की बढ़ती तादाद देखते हुए वाराणसी को भी एक्सप्रेस वे से जोड़ने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन



प्रमुख सचिव ने बताया कि वाराणसी से आजमगढ़ तक फोरलेन और आजमगढ़ से कुशीनगर तक सिक्स लेन की सड़क तैयार की जा रही है। उन्होंने सारनाथ, काशी विश्वनाथ मंदिर, अस्सी घाट, कालभैरव मंदिर का निरीक्षण किया। इसके बाद कमिश्नर के कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। सहगल ने कहा कि सारनाथ के लिए पांच प्रोजेक्ट स्वीकृत हुए हैं। स्तूप के पास लाइट एंड साउंड के लिए लगने वाले प्रोजेक्टर का स्थान देखने गया था। सारंगनाथ में तालाब को बेहतर बनाया जाएगा। बुद्धा थीम पार्क को ठीक किया जाएगा। आडिटोरियम में कुर्सियां नहीं है। इसके राज्य सरकार के बजट से बनवाया जाएगा। स्थानीय समिति से इसे चलाने के लिए कमिश्नर को निर्देश दिया गया।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि सारनाथ की सड़कें काफी खराब हैं। उन्हें ठीक कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया गया। सारनाथ में 20 करोड़ रुपये की केंद्र की योजना है। राजघाट से अस्सी के बीच क्रूज चलाने और अस्सी पर लाइट एंड साउंड सिस्टम का प्रोजेक्ट बन गया है। मारकंडेय महादेव के विकास के लिए 6.5 करोड़ रुपये की योजना है। मंदिर के विस्तारीकरण में देरी के सवाल पर कहा कि लांग टर्म योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 बीएचयू के चांसलर डॉ. कर्ण सिंह का भवन खरीदा जा रहा है। दशाश्वमेध पर एक गुप्ताजी का मकान दान में मिल रहा है। मंदिर का अन्न क्षेत्र शुरू कराने की योजना है। छत्ताद्वार पर बन रहे एकता द्वार के में वक्फ बोर्ड से बातचीत के सवाल पर कहा कि सरकार लगी है, उसी के स्तर पर बातचीत से हल निकलेगा। मंदिर के न्यासियों में आपसी विवाद के सवाल पर कहा कि कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed