फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Savan mela alert health department for kanvadiyan in varanasi

सावन मेले को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्क, कांवड़ियों की सेहत का ऐसे रखेंगे ध्यान

Mon, 15 Jul 2019 04:49 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 15 Jul 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
Savan mela alert health department for kanvadiyan in varanasi
काशी पहुंच रहे कांवड़ियां - फोटो : अमर उजाला

सावन मेले और कांवड़ियों की सेहत के लिए स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। 17 जुलाई से 15 अगस्त तक के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों में अलग वार्ड बनाए गए हैं। डॉक्टरों, कर्मचारियों के साथ ही 108 एंबुलेंस सेवा भी तैनात रहेगी, ताकि आकस्मिक घटना होने पर बेहतर इलाज मिल सके।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा, गोदौलिया चौराहा, चितरंजन पार्क दशाश्वमेघ में एक-एक 108 एंबुलेंस 24 घंटे तैनात रहेंगी। दीनदयाल अस्पताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर, मंडलीय अस्पताल में 30-30 बेड का वार्ड बनेगा, बाकी जगहों पर 10-10 बेड रहेंगे।
विज्ञापन


पूरी व्यवस्था के लिए एसीएमओ डॉ. जंग बहादुर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में भीड़ को देखते हुए सर सुंदरलाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को तैयारियां पूरी करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन अस्पतालों में रहेंगे बेड

स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय भेलूपुर, एपेक्स हॉस्पिटल ककरमत्ता, पॉपुलर हॉस्पिटल, शुभम हॉस्पिटल, प्रज्ञा हॉस्पिटल, अनंत हॉस्पिटल में 10 बेड रहेंगे।

सिंह मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर मलदहिया, लक्ष्मी मेडिकल एंड सर्जिकल सेंटर कैंट, रामा मेडिकल एंड सर्जिकल सेंटर, राम लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी हिंदू अस्पताल गोदौलिया, माता आनंदमयी चिकित्सालय शिवाला, गुरुनानक अस्पताल गुरुबाग, द अपोलो क्लीनिक, हेरिटेज हॉस्पिटल लंका, जामियां अस्पताल पीलीकोठी में पांच बेड रहेंगे।
 

यहां लगेंगे चिकित्सा शिविर

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित पुलिस चौकी, थाना चौक, जल पुलिस चौकी दशाश्मेघ घाट, गोदौलिया चौराहा, छत्ताद्वार पुलिस कंट्रोल रूम, चितरंजन पार्क दशाश्वमेध घाट में चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। यहां तीन शिफ्ट में एक-एक चिकित्सक, फार्मासिस्ट तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed