फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   saudi king salman share 1955 old photo of king saud on twitter during pm modi visit in saudi arab

सऊदी अरब के राजा ने ट्विटर पर शेयर की 1955 की फोटो, वाराणसी से रिश्ते को लेकर ताजा हो गई यादें

Sat, 24 Aug 2019 02:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 24 Aug 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
saudi king salman share 1955 old photo of king saud on twitter during pm modi visit in saudi arab
ट्विटर पर शेयर की गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी से सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय सऊदी अरब के दौरे पर हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी को सऊदी ने वहां का सर्वोच्च नागरिक सम्माद दिया है। पीएम मोदी के सऊदी दौरे के समय सऊदी अरब के राजा सलमान ने 1955 की फोटो अपने ट्विटर पर शेयर करके बनारस की यादें ताजा कर दी हैं। आजाद भारद के बाद तत्कालीन सऊदी के राजा पहली बार भारत की यात्रा पर आए थे।

विज्ञापन


1955 में तत्कालीन सऊदी के राजा सऊद ने उस समय भारत की 17 दिवसीय यात्रा की थी। वह 27 नवंबर 1955 को भारत आए थे। उस दौरान उन्होंने भारत के आठ शहरों का भ्रमण किया था। साथ ही वह वाराणसी में भी आए थे। उस समय भारत के राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद और प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की मौजूदगी में सऊदी किंग ने कहा था कि "मैं अपने मुस्लिम भाइयों के लिए संतोष के साथ पूरी दुनिया से कहना चाहता हूं कि भारतीय मुस्लमानों का भाग्य सुरक्षित हाथों में है।"
विज्ञापन

 

 


ये भी पढ़ें : पाकिस्तान से काशी पहुंचे गुरु नानक जी के खड़ाऊं, ननकाना साहिब से आई कीर्तन शोभायात्रा का भव्य स्वागत

भारतीय दौरे के समय उन्होंने दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, मैसूर, शिमला, आगरा, अलीगढ़ और बनारस की यात्रा की थी। सऊदी किंग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 1955 के किंग के भारत के दौरने की पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद और प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed