{"_id":"60eb537b8ebc3ecadd63f821","slug":"sarnath-police-arrested-the-accused-of-chain-snatching-varanasi-news-vns599923616","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारनाथ पुलिस ने चेन स्नेचिंग करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारनाथ पुलिस ने चेन स्नेचिंग करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
सारनाथ थाना अंतर्गत बुद्धा नगर कालोनी और तिलमापुर के पास चेन छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार सुबह फरीदपुर अंडर पास के पास से गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से बीस किलो गांजा, चोरी की एक बाइक बरामद किया गया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी गाजीपुर के सिकंदरपुर निवासी प्रेम नारायण सिंह उर्फ बाबू ने बताया कि मां की तबीयत खराब थी और दवा के लिए पैसा नहीं था, इसलिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देना शुरू किया। भाई त्रिभुवन सिंह के संग मिलकर चोरी, लूट की घटनाओं को अंजाम देता था।
सारनाथ इंस्पेक्टर नागेश सिंह ने बताया कि तीन जुलाई को तिलमापुर में महिला की गले से चेन छीनकर फरार मामले में प्रेम नारायण सिंह और इसके भाई त्रिभुवन सिंह की तलाश थी। दोनों भाईयों ने पिछले माह 11 जून को बुद्धा विहार कालोनी में भी महिला की चेन छीनकर फरार थे। बरामद बाइक गाजीपुर से चुराई गई, जबकि चेन त्रिभुवन के पास है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तार प्रेम नारायण के ऊपर सारनाथ, सिगरा, लंका और गाजीपुर में चोरी, लूट सहित अन्य आरोपों में23 मुकदमे दर्ज हैं।