फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Saree businessman kidnapped from BHU campus varanasi police detained suspect

Varanasi: बीएचयू परिसर से साड़ी कारोबारी अगवा, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया, महिला से भी पूछताछ

Mon, 16 Jan 2023 12:19 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 16 Jan 2023 12:19 AM IST
सार

वाराणसी के भेलूपुर निवासी साड़ी कारोबारी महमूद आलम के अपहरण मामले में पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज किया। सीसी कैमरे खंगालने पर लंका मालवीय चौराहा से बीएचयू गेट के अंदर परिसर में प्रवेश करते हुए कारोबारी की फुटेज पुलिस के पास आई है। 

विज्ञापन
Saree businessman kidnapped from BHU campus varanasi police detained suspect
साड़ी कारोबारी महमूद आलम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के भेलूपुर निवासी साड़ी कारोबारी महमूद आलम के अपहरण मामले में पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। रविवार की शाम कारोबारी की स्कूटी को पुलिस ने बीएचयू के विश्वनाथ मंदिर के सामने से बरामद किया। पुलिस की टीमें बीएचयू परिसर में लगे सीसी कैमरे खंगाल रही हैं। पुलिस के अनुसार, बीएचयू परिसर से ही उसके अगवा होने की आशंका है।

विज्ञापन


वहीं, इस संबंध में एक महिला से भी पुलिस ने रविवार को पूछताछ की। सीसी कैमरे खंगालने पर लंका मालवीय चौराहा से बीएचयू गेट के अंदर परिसर में प्रवेश करते हुए कारोबारी की फुटेज पुलिस के पास आई है। कारोबार और रुपये के लेनदेन समेत अन्य पहलुओं पर पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन

सिटी कमांड सेंटर से कैमरों को खंगाल रही पुलिस

भेलूपुर पुलिस के अनुसार गौरीगंज निवासी महमूद आलम के मोबाइल सीडीआर को खंगालने पर उस दिन संपर्क में रहने वाले सभी लोगों से पुलिस ने पूछताछ की है। दो से तीन नंबरों पर कई बार बातचीत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उन नंबरों को ट्रेस कराया जा रहा है। जिस व्यक्ति के नाम से लिया गया सिम महमूद उपयोग कर रहे थे, उसे पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है। वहीं, पुलिस की दो टीमें बीएचयू परिसर में भी छानबीन की। सिटी कमांड सेंटर से पुलिस अन्य कैमरों को भी खंगाल रही है।

ताबड़तोड़ दबिश दे रही पुलिस

डीसीपी काशी  आरएस गौतम ने कहा कि साड़ी कारोबारी की बरामदगी को लेकर पुलिस की टीमें ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं। भेलूपुर पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम छानबीन कर रही है। कुछ ठोस साक्ष्य हाथ लगे हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed