फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   saraswati pooja in varanasi

बसंत पंचमी पर स्थापित होंगी तीन सौ प्रतिमाएं

Mon, 15 Feb 2021 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
saraswati pooja in varanasi
बसंत पंचमी पर विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती के पूजन की तैयारियां चल रही हैं। शहर से लेकर गांव तक लगभग तीन सौ प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। 16 फरवरी को घरों से लेकर शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती का आह्वान होगा।
विज्ञापन

काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि सोमवार 15 फरवरी को रात्रि 4 बजकर 45 मिनट से पंचमी लग रही है जो मंगलवार 16 फरवरी को रात्रि 4 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि ग्राह्य होने से 16 फरवरी को ही बसंत पंचमी मनाई जाएगी। बसंत पंचमी पर घरों से लेकर शिक्षण संस्थानों में सरस्वती पूजन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष तिलकराज कपूर ने बताया कि शहर से लेकर गांव तक कुल छह सौ से अधिक जगहों पर मां सरस्वती की पूजा होती है। वहीं लगभग तीन सौ प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। सभी से निवेदन किया गया है कि वह छोटी प्रतिमाएं स्थापित करें और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती फाटक से हुई थी काशी में सरस्वती पूजन की शुरुआत
सरस्वती मंदिर परिवार से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार पद्मपति शर्मा ने बताया कि काशी में सरस्वती पूजन की शुरुआत सरस्वती फाटक से हुई थी। आदि शंकराचार्य ने सरस्वती फाटक पर 1300 साल पहले मां सरस्वती का विग्रह स्थापित किया था। तबसे सरस्वती पूजन की परंपरा अनवरत चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed