फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sara khan road show in varanasi

बनारस में सपा मेयर प्रत्याशी के प्रचार में रोड शो करेंगी टीवी अदाकारा सारा खान

Thu, 23 Nov 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 23 Nov 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
sara khan road show in varanasi
sara khan
वाराणसी में सपा की मेयर प्रत्याशी साधना गुप्ता के चुनाव प्रचार में गुरुवार को टीवी की अदाकारा सारा खान आएंगी। वह नगर निगम से रोड शो शुरू करेंगी जो रथयात्रा, लंका, अस्सी, गोदौलिया, लहुराबीर, तेलियाबाग गोलगड्डा, विशेश्वरगंज होते हुए मैदागिन, चौक पर समाप्त होगा।
विज्ञापन


 इधर,  चुनावी जीत की बिसात बिछाने के  लिए सपा ने जातीय समीकरण साधने के लिए नेताओं की जिम्मेदारी तय की है। पूर्व में विधानसभा चुनाव लड़ चुके अशफाक अहमद डब्लू और इस्तबाल करैशी, अब्दुल्लाह अंसारी और पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी को मुस्लिम बहुल इलाकों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष राजकुमार यादव, प्रदेश सचिव प्रदीप जायसवाल को वणिक वर्ग के लोगों के साथ बैठकें कर उन्हें पार्टी से जोड़ने को कहा गया है। डॉ. उमाशंकर यादव, बहादुर यादव, राजू यादव आदि नेताओं को यादव वोट सहेजने का जिम्मा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान पटेल समुदाय के लोगों के साथ अलग बैठक की थी। महानगर और जिला इकाई के पदाधिकारियों को अपने-अपने वार्ड को जीतने की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed