{"_id":"5e7333188ebc3e72c445820b","slug":"sara-ali-khan-controversy-over-worship-touch-vision-in-kashi-vishwanath-temple-liu-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सारा अली खान के काशी विश्वनाथ में स्पर्श दर्शन पर एलआईयू ने की पूछताछ, भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारा अली खान के काशी विश्वनाथ में स्पर्श दर्शन पर एलआईयू ने की पूछताछ, भेजी रिपोर्ट
Thu, 19 Mar 2020 02:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 19 Mar 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
सारा अली खान ने मां अमृता सिंह के साथ की पूजा।
- फोटो : अमर उजाला।
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं। एलआईयू ने पूरे मामले में कई लोगों से पूछताछ की है और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन
काशी विद्वत परिषद की आपत्ति का मंदिर प्रशासन ने भी संज्ञान लिया है। गौरतलब है कि 15 मार्च को सारा अली खान ने काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन किया था।
विज्ञापन
सारा अली खान के बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन के मामले में मंदिर प्रशासन की ओर से अनभिज्ञता जताए जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता बरत रही हैं। दरअसल, काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर गैर सनातनधर्मियों के मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध का बोर्ड लगा हुआ है। इसके बावजूद सारा अली खान को प्रतिबंधित समय में स्पर्श दर्शन कराए गए।
विज्ञापन
काशी विद्वत परिषद ने इस पर आपत्ति जताते हुए जांच कराने की बात कही थी। काशी विकास समिति ने भी मंदिर प्रशासन से सवाल किया था कि किसके आदेश से प्रतिबंधित समय में सारा को स्पर्श दर्शन कराए गए। सारा पिछले डेढ़ सप्ताह से वाराणसी और चंदौली में अपनी फिल्म ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग कर रही हैं।