फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Saptrishi Aarti dispute settled, this system implemented regarding worship

काशी विश्वनाथ की सप्तर्षि आरती विवाद सुलझा, पूजा को लेकर लागू हुई ये व्यवस्था

Sun, 17 May 2020 11:38 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 17 May 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Saptrishi Aarti dispute settled, this system implemented regarding worship
काशी विश्वनाथ की सप्तऋषी आरती । - फोटो : अमर उजाला।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सप्तर्षि आरती का विवाद मंडलायुक्त की पहल पर 10 दिन बाद सुलझ गया है। प्रशासन ने मंदिर की परंपरा के अनुसार महंत परिवार के तीन सदस्यों, सभी स्टेट के पुजारी और मंदिर के एक पुजारी को आरती की अनुमति दे दी है। सोमवार से सप्तर्षि आरती अपने पुराने स्वरूप में होगी। 

विज्ञापन


सात मई को सप्तर्षि आरती के अर्चकों को मंदिर प्रशासन ने प्रवेश करने से रोक दिया था। विरोधस्वरूप अर्चकों ने गेट नंबर चार पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर बाबा विश्वनाथ की सप्तर्षि आरती की। इसके बाद मंदिर प्रशासन ने महंत परिवार को नोटिस जारी कर दी थी। घटना की वीडियो और तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं।
विज्ञापन


मामला जब सीएम के दरबार में पहुंचा तो उनके निर्देश पर सूबे के राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया था और मंदिर प्रशासन को क्लीन चिट दी थी। उधर, मामले में महंत परिवार की तरफ से शास्त्रार्थ की चुनौती दी गई और मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच गया। उधर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी मामले में पल-पल जानकारी ले रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष प्रो. रामयत्न शुक्ल, केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्रा, पद्मश्री महामहोपाध्याय भागीरथ प्रसाद त्रिपाठी वागीश शास्त्री ने मंदिर प्रशासन पर सवाल उठाए थे। सोशल मीडिया पर भी महंत परिवार को आरती से रोकने के विरोध में मुहिम शुरू हो गई थी।
 

Saptrishi Aarti dispute settled, this system implemented regarding worship
काशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि काशी की परंपरा का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। पुरानी व्यवस्था को बहाल करते हुए महंत परिवार के तीन, सभी स्टेट के पुजारी और मंदिर के एक पुजारी को सप्तर्षि आरती करने की अनुमति दी गई है। महंत परिवार तीन सदस्य स्वयं तय करके बताएंगे। महंत परिवार ने नोटिस का जवाब दे दिया है। इसी के साथ इस मामले का पटाक्षेप कर दिया गया है। 

डीएम ने दिया था मामला शांत करने का सुझाव

जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने इस मामले में जांच कमेटी गठित कर अपर जिलाधिकारी नगर विनय कुमार को जांच सौंपी। जांच रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी ने मंडलायुक्त को रिपोर्ट दी है। इसमें भी मामले का पटाक्षेप का सुझाव दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed