फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sanvasini Scandal Case: Randeep Surjewala did not appear even today, court gave this date for hearing

संवासिनी स्कैंडल प्रकरण: आज भी अदालत में उपस्थिति नहीं हुए रणदीप सुरजेवाला, सुनवाई के लिए मिली ये तारीख

Tue, 21 Nov 2023 04:34 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 21 Nov 2023 04:34 PM IST
सार

विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए अवनीश गौतम की अदालत में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के मामले में आज सुनवाई होनी थी जो टल गई। अदालत ने मामले पर अगली तारीख दे दी है। 

विज्ञापन
Sanvasini Scandal Case: Randeep Surjewala did not appear even today, court gave this date for hearing
वाराणसी कोर्ट में राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सभा सांसद व कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के गिरफ्तारी वारंट जारी होने के मामले में विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए अवनीश गौतम की अदालत ने सुनवाई टल गई है। कोर्ट ने अगली तारीख चार दिसंबर नियत की दी है। सुरजेवाला के अधिवक्ता संजीव वर्मा ने कोर्ट में आवेदन देकर कहा कि हाईकोर्ट द्वारा बीते नौ नवंबर के आदेश से 14 दिनों तक सुरजेवाला को गिरफ्तारी से राहत है। हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीमकोर्ट में चुनौती देनी है।

विज्ञापन

अदालत ने इन परिस्थितियों में सुनवाई की अगली तारीख चार दिसंबर नियत कर दी है। विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए अवनीश गौतम की अदालत में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के खिलाफ आरोप तय करने के मुद्दे पर सात नवंबर को को सुनवाई हुई थी। जिसमें अदालत ने कांग्रेस प्रवक्ता राज्य सभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। साथ ही दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर 21 नवंबर को उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा था। अभियोजन की तरफ से एडीजीसी विनय कुमार सिंह ने पक्ष रखा।
विज्ञापन

अदालत ने कहा वर्ष 2000 के इस पुराने मामले को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर त्वरित निस्तारित करना है। आरोपी के खिलाफ कई तारीखों से गैर वारंट जारी है फिर भी वह हाजिर नहीं हो रहा है। बहुचर्चित संवासिनी कांड में कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारी के विरोध में कमिश्नरी परिसर में तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आप तत्कालीन कांग्रेस युवा अध्यक्ष रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत कई कांग्रेसी नेताओं पर लगा था। इस मामले में सुरजेवाला के खिलाफ आरोप तय होना होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed