फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Santoor resonate picturesque banks of the Ganges

संतूर से झंकृत हुआ गंगा का सुरम्य तट

Mon, 29 Feb 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Mon, 29 Feb 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Santoor resonate picturesque banks of the Ganges
अश्विनी भिड़े देशपांडे के गायन पर लोग झूमे तो पं. भवानी शंकर ने पखावज पर शिव परन और डमरू परन से संगीत प्रेमियों को भाव विभोर कर दिया। मुंबई की सांस्कृतिक संस्था बैनियन ट्री की ओर से अस्सी घाट पर आयोजित दो दिनी संगीत समारोह की आखिरी निशा नामी कलाकारों की प्रस्तुतियों से यादगार बनी।
विज्ञापन



शाम साढ़े छह बजे दीप प्रज्ज्वलन के बाद पाणिनी कन्या महाविद्यालय की छात्राओं की वेद ऋचाओं के सस्वर पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सबसे पहले पं. भवानी शंकर ने पखावज पर तीन ताल में उठान, परन, तोड़ी, टुकड़ा और रेला बजाया। गंगा को समर्पित कई श्लोकों पर उन्होंने ताल बजाए। शिव परन और डमरू परन की प्रस्तुति सराही गई। इनके बाद अश्विनी भिड़े देशपांडे ने राग केदार में भजन से संगीत निशा को आगे बढ़ाया। पायो जी मैंने राम रतन धन पायो... के बाद राग वसंत में दूसरी बंदिश-बगवा ब्रज देखन को चलो री...की मोहक प्रस्तुति की।
विज्ञापन



इसके बाद ठुमरी अंग में होरी की बंदिश- क्यों गुलाल रंग डारो सुनाकर उन्होंने तालियां बटोरीं। इनके बाद उनकी बारी आई, जिनका लोगों को शिद्दत से इंतजार था। संतूर वादक पं. शिव कुमार शर्मा के मंच पर आते ही हर हर महादेव के उद्घोष गूंजने लगे। बनारस के संगीत प्रेमी श्रोताओं का उन्होंने अभिवादन किया। गंगा आरती के घंटे बजने की वजह से साज मिलाने के लिए उन्हें कुछ इंतजार करना पड़ा। उन्होंने शुरुआत की राग कौशिकी कान्हड़ा से। अलाप, जोड़, झाला की बहुत सधे मिजाज में उन्होंने प्रस्तुति की। जोड़ पर पखावज की संगत खास रही। भवानी शंकर ने पखावज पर संतूर के स्वरों के साथ ताल का समन्वय किया। इसी राग में उन्होंने रूपक ताल और फिर तीन ताल की बंदिशें बजाईं। इस दौरान तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण, ठुमरी गायक पं. छन्नूलाल मिश्र, क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र प्रमुख डॉ. रत्नेश वर्मा समेत तमाम लोग उपस्थित थे। अंत में कलाकारों को स्मृति चिह्न और अंग वस्त्रम से सम्मानित किया गया। बनियान ट्री के निदेशक महेश बाबू ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन नंदिनी महेश ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed