{"_id":"66b34d8e505045473b003904","slug":"sant-samaj-angry-against-atrocities-on-hindus-in-bangladesh-made-demand-from-pm-modi-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ संत समाज नाराज, PM मोदी से की ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ संत समाज नाराज, PM मोदी से की ये मांग
Wed, 07 Aug 2024 04:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 07 Aug 2024 04:04 PM IST
सार
Varanasi News: बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद देशभर में इसकी चर्चा हो रही है। वहां हिन्दुओं पर भी अत्याचार और हमले हो रहे हैं। इसी को लेकर काशी के संत समाज ने मोदी सरकार से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ अखिल भारतीय संत समिति ने नाराजगी जताते हुए मोदी सरकार ने उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा है कि बांग्लादेश की गतिविधियां असामान्य रूप से सत्ता पलट हई हैं।
विज्ञापन
समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि संत समाज किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के ध्वस्तीकरण का पुरजोर विरोध करती है। साथ ही विरोध इस बात भी किया जाता है कि ऐसे समय हिन्दुओं की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। सत्ता परिवर्तन की आढ़ में हिन्दुओं का विरोध होने लगता है। कहा कि बांग्लादेश में दस फीसदी हिन्दुओं के साथ हो रहे अत्याचार का संत समिति पुरजोर विरोध करती है।
विज्ञापन
सामनेघाट स्थित श्रीवैष्ण पीठ के पीठासीन अधिकारी जगद्गुरु स्वामी संपतकुमाराचार्य ने भी बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अपनी कड़ी नाराजग जताई है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश मामले में मोदी सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए, तभी हिन्दू समाज की रक्षा हो सकेगी।
विज्ञापन
संत समिति ने और संपतकुमाराचार्य ने केंद्र सरकार से मांग किया कि भारत की मोदी सरकार बांग्लादेश में हिन्दू समाज के रक्षणार्थ उचित कदम उठाए। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र संघ भी हस्तक्षेप की भूमिका तैयार करे।