फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sant ravidas jayanti in varanasi

गुरु का जयकारा लगाते पहुंचे सेवादार, तैयारियां हुईं तेज

Mon, 22 Feb 2021 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
sant ravidas jayanti in varanasi
संत रविदास की जन्मस्थली रैदासियों से गुलजार होने लगी है। रविवार को पंजाब और हरियाणा से सेवादारों के पहुंचने का सिलसिला जा रहा। महिला और पुरुष सेवादारों ने सीर में जयंती समारोह की तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

रविवार को पंजाब और हरियाणा से पहुंचे सेवादार गुरु का जयकारा लगाते गुरु के दरबार में पहुंचे। गुरु दरबार में मत्था टेकने के बाद सेवादार तैयारियों में जुट गए। कोविड-19 को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने रिहायशी पंडाल के पास ही सत्संग पंडाल का निर्माण करने की तैयारी शुरू कर दी है। ट्रस्टी केएल सरोवा ने बताया कि संगत और सेवादारों की संख्या इस बार बेहद कम रहेगी। श्रद्धालुओं की कम संख्या को देखते हुए ही इंतजाम किए जा रहे हैं। सेवादारों की व्यवस्था देखने वाले सोमनाथ ने बताया कि कोरोना के कारण बहुत समस्या आई है, जिसके कारण इस बार संगत भी कम आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पंजाब से आ रहा है अनाज
जयंती समारोह के दौरान चलने वाले अटूट लंगर के लिए मंदिर की तरफ से रसोई और चूल्हे का काम चल रहा है। पंजाब से लगातार ट्रकों से भरकर अनाज लंगर हाल में आकर रखा जा रहा है। इसके अलावा मंदिर में साफ-सफाई और सजावट काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुत कम हैं दुकानें
कोरोना संक्रमण के कारण सीर में बाजार की रौनक फीकी है। मेले का बाजार सूना है। जयंती के 15 दिन पहले ही दूसरे राज्यों से भी दुकानदार यहां दुकान लगाते थे। इस बार जयंती को मात्र पांच दिन शेष हैं, लेकिन मेले के बाजार में रौनक नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed