फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sanskrit University team visits adopted village; students showcase talent in painting.

Varanasi News: गोद लिए गांव में पहुंची संस्कृत विवि की टीम, चित्रकला में छात्रों ने दिखाया हुनर

Thu, 16 Jul 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit University team visits adopted village; students showcase talent in painting.
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 44वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में विवि की ओर से गोद लिए पांच गांवों-मुनारी, तिवारीपुर, गोपपुर, गुरुवट, भोपापुर-के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में चित्रकला, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता हुई। विवि टीम की निगरानी में हुई प्रतियोगिता में छात्रों ने चित्रकला में कला का हुनर दिखाया।
विज्ञापन

कुलाधिपति और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में मेरी मां विषय पर चित्रकला, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। प्रो. दिनेश कुमार गर्ग की अध्यक्षता और डॉ. विजय कुमार शर्मा के देखरेख में हुई प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रचनात्मक प्रतिभा, अभिव्यक्ति क्षमता और भारतीय पारिवारिक मूल्यों के प्रति संवेदनशीलता को प्रदर्शित किया। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि संपूर्णानंद विवि शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। कुलाधिपति की प्रेरणा से गोद लिए गए गांवों में शिक्षा एवं संस्कार आधारित गतिविधियों का उद्देश्य ग्रामीण विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचान देना और उन्हें उच्च शिक्षा से जोड़ना है। प्रो. दिनेश कुमार गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को संपूर्णानंद संस्कृत विवि के 44वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल सम्मानित करेंगी। निर्णायक के रूप में डॉ. ज्ञानेंद्र सापकोटा, डॉ. अखिलेश कुमार ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed