फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sanskrit University 63-year-old hostel undergo renovation in Varanasi

Varanasi: संस्कृत विवि में 63 साल पुराने छात्रावास का होगा जीर्णोद्धार, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन

Tue, 14 Jul 2026 04:57 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 14 Jul 2026 04:57 PM IST
सार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पंडित शिवकुमार शास्त्री छात्रावास का जीर्णोद्धार कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए कुलपति ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया और काम का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन
Sanskrit University 63-year-old hostel undergo renovation in Varanasi
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रावास का जीर्णोद्धार कार्य शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 63 साल पुराने पंडित शिवकुमार शास्त्री छात्रावास का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसके लिए कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया और काम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने आम का पौधा लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग से 6.7658 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रथम किस्त के रूप में 3.3829 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सी एंड डीएस) के माध्यम से शासन की सभी वित्तीय, तकनीकी एवं गुणवत्ता संबंधी शर्तों का पालन करते हुए कराया जाएगा। 
विज्ञापन


इस छात्रावास का शिलान्यास अगस्त 1963 में श्रावण शुक्ल पक्ष की बीसवीं तिथि को विवि के तत्कालीन उपकुलपति सुरेंद्र नारायण मणि त्रिपाठी ने किया था। यहां 132 आवासीय कक्ष, एक सभागार, कार्यालय भी है। कार्यक्रम में कुलसचिव राकेश कुमार, प्रो. जितेंद्र कुमार, प्रो. राजनाथ, प्रो. दिनेश, प्रो. अमित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed