{"_id":"652305d83e65b1a73e010ce4","slug":"sanskrit-teachers-complain-to-minister-about-increase-in-honorarium-and-salary-varanasi-news-c-20-vns1013-384882-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: संस्कृत शिक्षकों ने मंत्री से मानदेय बढ़ाने व वेतन मिलने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: संस्कृत शिक्षकों ने मंत्री से मानदेय बढ़ाने व वेतन मिलने की शिकायत
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षामंत्री गुलाब देवी ने कहा कि संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में मानदेय पर नियुक्त शिक्षकों का वेतन बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। रविवार को श्रीकाशी विश्वनाथ व कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद संस्कृत महाविद्यालय शिक्षक समिति के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. पवन शुक्ला के नेतृत्व में शिक्षकों ने उनसे मिलकर ज्ञापन दिया। शिक्षकों ने मंत्री से मानदेय बढ़ाने, चार माह से वेतन न मिलने एवं वेतन असमानता आदि की शिकायत की। शिक्षामंत्री ने उनकी समस्याओं पर विचार करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. पवन शुक्ला, डॉ. जितेंद्रधर द्विवेदी, डॉ. नीरज पांडेय, डॉ. रविंद्र त्रिपाठी आदि शामिल रहे। संवाद
--
शिक्षामंत्री से मिला अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल
वाराणसी। माध्यमिक शिक्षामंत्री गुलाब देवी से रविवार को सर्किट हाउस में सेंट्रल और बनारस बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अधिवक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू करने के संबंध में चर्चा की। इसके साथ ही बार एसोसिएशन में आने का आमंत्रण दिया। इस दौरान सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभु नरायन पांडेय, बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, प्रजानाथ शर्मा, विंध्याचल चौबे, पीपी आनंद मिश्र, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, रंजन मिश्र, उदयनाथ शर्मा, बलदेव त्रिपाठी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।