{"_id":"571e83464f1c1b443ea91cae","slug":"sankat-mochan-sur-rhythm-of-the-river-today-bhegi","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट मोचन में सुर-लय-ताल की आज से बहेगी गंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट मोचन में सुर-लय-ताल की आज से बहेगी गंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 26 Apr 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
संगीत प्रेमियों का भी होटलों, अतिथिगृहों में जमावड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संकट मोचन संगीत समारोह में सुर, लय, ताल की हाजिरी लगाने के लिए जहां कलाकारों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, वहीं श्रोताओं ने भी होटलों, धर्मशालाओं में जगह लेना शुरू कर दिया है। जग विख्यात संगीत समारोह मंगलवार से शुरू होगा। इस समारोह की पहली निशा के आकर्षण उस्ताद गुलाम अली के अलावा ख्याल गायन के जानेमाने कलाकार पद्मविभूषण पं. जसराज होंगे। गुलाम अली और जसराज समेत संगीत जगत की कई हस्तियां काशी पहुंच गई हैं।
संगीत जगत की जिग्गज हस्तियों के ठहरने के लिए भी भव्य इंतजाम किए गए हैं। होटल ताज गेटवे से लेकर रेडिसन, डायमंड, रेजीडेंसीइस बार देश ही नहीं दुनिया भर के नामी कलाकार संकट मोचन के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। मंगलवार को पहली निशा उस्ताद गुलाम अली के सुरों से गुलजार होगी। गुलाम अली रात करीब नौ बजे के बाद मंच पर आएंगे। इनसे पहले डॉ. विश्वनाथ का गायन होगा। पं. जसराज भी पहली निशा में ही हाजिरी लगाएंहे। छह दिवसीय इस संगीत कुंभ में 86 से अधिक नामचीन कलाकार हिस्सा लेंगे। इसमें 19 पद्म सम्मान प्राप्त कलाकार हाजिरी लगाएंगे। पहली संगीत निशा इस संगीत समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों को न्यौता भेजा गया है।
महानायक अमिताभ बच्चन ने भी आने की इच्छा जताई है। इस बार संगीत समारोह में देश के ख्यातिलब्ध संगीत साधक संकट मोचन हनुमान के दरबार में स्वरांजलि अर्पित करेंगे। पद्मविभूषण बांसुरी सम्राट पं. हरि प्रसाद चौरसिया, पद्मश्री नृत्यांगना सोनलमान सिंह, जाने माने सरोद वादक उस्ताद आशीष खां, टीएन शेष गोपालन, पं. एल सुब्रह्मण्यम, कविता कृष्णमूर्ति सुब्रह्मण्यम, भजन सोपोरी, अनूप जलोटा, पं. शिवनाथ मिश्र, पं. देवव्रत मिश्र, डॉ. येलला वेंकटेश्वर राव के अलावा तबला वादक पं, संजू सहाय, विजय घाटे, सत्यजीत तलवरकर, अनिंदो चटर्जी, पखावज वादक पं. भवानीशंकर समेत चर्चित कलाकार हिस्सा लेंगे।