फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sankat mochan news

संकटमोचन मंदिर में नौ दिवसीय व्यास सम्मेलन की हुई पूर्णाहुति

Tue, 29 Dec 2020 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
sankat mochan news
संकट मोचन मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस व्यास सम्मेलन के अंतिम दिन मानस वक्ता ने शास्त्र और शस्त्र के बारे में बताया। मानस वक्ता डॉ. उमाशंकर व्यास ने कहा कि शस्त्र के सामने कभी मत झुकना और शास्त्र के सामने सदैव झुकना ही हमारी संस्कृति की पहचान है। गुरु विश्वामित्र ने भी यही शिक्षा प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण को दी थी।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जबलपुर से पधारे डॉ. बृजेश दीक्षित ने कहा कि प्रभु श्रीराम के प्राकट्य से संतदेव के साथ ही महादेव भी अत्यंत प्रसन्न रहे। अंतिम दिन पंडित श्यामनारायण त्रिपाठी, राममिलन पाठक, पारसनाथ पांडेय, रामकृष्ण त्रिपाठी, विपिन पाठक आदि ने भी मानस पर चर्चा की। उधर, मंदिर में चल रहे रामचरितमानस नवाह्न परायण का भी समापन हुआ। इस दौरान संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने व्यासपीठ का पूजन कर उसकी आरती उतारी। इसके बाद समस्त भूदेवों को वरण, दक्षिणा प्रदान कर विदाई दी गईं। इस दौरान प्रेमचंद मेहरा एडवोकेट, विजय बहादुर सिंह, हरिराम द्विवेदी, विश्वनाथ यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed