फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sanitation worker son becomes General Secretary of Kashi region BJP workers welcome amidst beating drums

सफाईकर्मी का बेटा बना काशी क्षेत्र का महामंत्री: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, बजे ढोल; कहा- आभारी रहूंगा

Fri, 04 Sep 2026 07:03 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 04 Sep 2026 07:03 PM IST
सार

सफाईकर्मी के बेटे अजीत रावत को काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय महामंत्री और रामसुंदर निषाद को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की उम्मीद जताई।

विज्ञापन
Sanitation worker son becomes General Secretary of Kashi region BJP workers welcome amidst beating drums
खुशी की मुद्रा में भाजपा के पदाधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष और सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत को संगठन ने काशी प्रांत के क्षेत्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं पूर्व जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। बृहस्पतिवार को पार्टी नेताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। नई जिम्मेदारी मिलने पर अजीत रावत ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, क्षेत्रीय एवं जिला नेतृत्व समेत सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

विज्ञापन


स्वागत समारोह में समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने कहा कि भाजपा में एक छोटा कार्यकर्ता भी बड़े पद पर पहुंच सकता है। अजीत रावत की नियुक्ति इस बात का प्रमाण है। जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि जमीन स्तर के कार्यकर्ता को क्षेत्रीय महामंत्री बनाकर पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया है। 

विज्ञापन

इससे जिले में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। संगठन का आभार जताते हुए अजीत रावत ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए गौरव की बात है। वह पार्टी नेतृत्व के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेंगे। पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। एक सफाईकर्मी के परिवार से निकलकर संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक पहुंचना पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक व्यवस्था में कार्यकर्ताओं के प्रति विश्वास को दर्शाता है। इसी क्रम में पूर्व जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद को क्षेत्रीय मंत्री का दायित्व सौंपे जाने पर भी कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा। 

इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश पटेल, संजीव त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, बृजेश श्रीवास्तव, शंभूनारायण सिंह, अनिल सिंह, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, सह मीडिया प्रभारी अमन मौर्या, धीरेंद्र पांडेय, अभिषेक गुप्ता, अनुपम तिवारी, आलोक रावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed